Breaking

Tuesday, March 8, 2022

इनरव्हील क्लब जींद ने महिला सशक्तिकरण हेतु मुफ्त ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की

इनरव्हील क्लब जींद ने महिला सशक्तिकरण हेतु मुफ्त ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की
जींद : ( संजय कुमार ) ÷ इनरव्हील महिला क्लब जींद ने डॉ रजनीश जैन, क्लब प्रेसिडेंट की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण हेतु एवं उन्हें स्वरोजगार दिलवाने हेतु  दुर्गा कॉलोनी में ज़रूरतमंद महिलाओं एवं लड़कियों को  प्रशिक्षित करने हेतु मुफ्त ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की इसमें एक महीने का सेल्फ ब्यूटी कोर्स एवं छह महीने का डिप्लोमा कोर्स का प्रावधान रखा गया है।  जिसके लिए उन्हें बाद में सर्टिफिकेट दिए जाएंगे ताकि वह अपना रोजगार शुरू कर सके। डॉक्टर  रजनीश  जैन ने बताया कि उनके क्लब ने दो फ्री सिलाई प्रशिक्षण केंद्र भी चला रखे हैं लड़कियों को उनके कौशल विकास के लिए एवं रोजगार उन्मुख करने के लिए । उनका क्लब महिलाओं के उत्थान एवं विकास हेतु  हर समय प्रयासरत रहता है। क्लब एडिटर डॉ सीमा मलिक ने  बताया    कि आज महिला थाना द्वारा उनकी क्लब प्रधान डॉ  रजनीश जैन को सशक्त महिला के रूप में सम्मानित किया गया एवं श्रीमती प्रेम दलाल ,श्रीमती कुसुम लता , श्रीमती ललिता गोयल और श्रीमती सीमा मलिक को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया एवं सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment