Breaking

Sunday, April 17, 2022

2.62 करोड़ रुपए लूट कांड में बदमाशों की बाइक बरामद:साढ़े 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद पेट से निकाली गोली, एएसआई अमित अब खतरे से बाहर

2.62 करोड़ रुपए लूट कांड में बदमाशों की बाइक बरामद:साढ़े 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद पेट से निकाली गोली, एएसआई अमित अब खतरे से बाहर

रोहतक : 2.62 करोड़ रुपए के लूट कांड के मामले में जींद के उचाना में शुक्रवार रात बदमाशों से हुई सीआईए-2 की मुठभेड़ में घायल हुए एएसआई अमित दलाल के पेट से गोली निकाल दी गई है। रोहतक के एक निजी अस्पताल में गोली निकालने के लिए साढ़े तीन घंटे तक ऑपरेशन चला। गोली निकालने के बाद एएसआई खतरे से बाहर हैं। इसके बाद अस्पताल पहुंचे एसपी उदय कुमार मीना व आईजी ममता सिंह ने घायल एएसआई से हालचाल पूछा। उधर जींद पुलिस ने मुठभेड़ में शामिल रहे बदमाशों की एक बाइक मौके से बरामद की है। मामले में उचाना थाना पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिनभर चला सर्च ऑपरेशन, बदमाश नहीं लगे हाथ: मुठभेड़ के बाद ही जींद व रोहतक पुलिस ने रातभर व शनिवार को पूरे दिन इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि कोई भी बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस बदमाश को मुठभेड़ में गोली लगने का दावा किया गया है, उसका भी भी कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार को सूचना के बाद रोहतक की सीआईए-2 टीम जींद के उचाना की मंडी में खड़े संदिग्ध से पूछताछ करने पहुंची थी।

No comments:

Post a Comment