Breaking

Monday, April 25, 2022

बिजली संकट:उद्याेगों काे रात में और कृषि फीडरों पर दिन में दी जाएगी बिजली सप्लाई, शिकायतें बढ़ीं ताे बिजली निगम ने लिया फैसला

बिजली संकट:उद्याेगों काे रात में और कृषि फीडरों पर दिन में दी जाएगी बिजली सप्लाई,  शिकायतें बढ़ीं ताे बिजली निगम ने लिया फैसला

हिसार : इंडस्ट्रीज के प्राेडक्शन पर असर न पड़े इसलिए अब उद्याेगाें काे रात में और एग्रीकल्चर फीडर्स पर दिन के समय बिजली सप्लाई दी जाएगी। बिजली की बढ़ी डिमांड काे पूरा करने में निगम के पसीने छूट रहे हैं। इन दिनाें सर्कल में 80 लाख यूनिट तक खपत पहुंच चुकी है। शहरी एरिया में भी दिन और रात के समय एक-एक घंटे के घाेषित कट लगाए जा रहे हैं। कई एरिया में दिन-रात में 10 से 12 बार बिजली के अघाेषित कट लग रहे हैं।


बिजली निगम ने सिटी एरिया में वार्ड और माेहल्ला स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। इन ग्रुपाें में शिकायताें का अंबार लगा रहता है। पार्षदाें और आरडब्ल्यूए मेंबर्स ने बताया कि राेज करीब 10 से 12 अघाेषित कट लग रहे हैं। बीते एक माह में ग्रुपाें में शिकायतें बढ़ी हैं।

तैयार हाेगा शेड्यूल : इंडस्ट्रीज का पावर कटाें से हाे रहे प्राेडेक्शन के नुकसान काे देखते हुए निगम के आलाधिकारियों ने मीटिंग कर एक साथ सप्लाई के लिए दिन और रात का शेड्यूल तैयार करने का निर्णय लिया है। इंडस्ट्रीज पर अभी छह घंटे के शेड्यूल्ड कट लिए जा रहे थे। जाे दाे-तीन घंटे के अलग-अलग समय में थे। इससे इंडस्ट्रीज की लेबर भी प्रभावित हाे रही थी। एक बार मशीनरी रुकने के बाद दाेबारा चालू करने में और काम स्टार्ट करने में भी दिक्कतें आ रही थीं। किसानाें काे सिंचाई में दिक्कत न हाे, इसकाे लेकर एग्रीकल्चर फीडर्स पर दिन के समय लाइट दी जाएगी।
*शहर में दिन-रात लग रहे 10-12 कट*

पावर हाउस को कूलर की जरूरत... गर्मी में पारा बढ़ा तो बिजलीघर में ट्रांसफॉर्मरों को भी ठंडा रखने के लिए कूलर लगाने पड़ रहे हैं। तस्वीर इंडस्ट्रीज एरिया की है। (फोटो-रॉकी कुमार)

जानिए..., कहां कितने लगे शेड्यूल्ड कट

अर्बन रात 2.05 से 3.05 1 घंटा

सुबह 5.55 से 6.55 1 घंटा

शाम 7.35 से 8.05 30 मिनट

आरडीएस जगमग सुबह 1.50 से 2.50 बजे तक 1 घंटा

11.30 से 12.05 35 मिनट

शाम 5.45 से 6.05 20 मिनट

रात 11.45 से 12 15 मिनट

आरडीएस सुबह 6.10 से 7.10 1 घंटा

शाम 3.15 से 4 45 मिनट

इंडस्ट्रीज रात 12 से 5.15 5.15 घंटा

रात 10.30 से 12 1.30 घंटा
*अघाेषित कटों से आम लोग परेशान : पार्षद*

विजली कटाें से परेशानी बढ़ी है, आमजन परेशान हैं। बिजलीनिगम के व्हाट्सएप ग्रुपाें में शिकायताें का अंबार लगा रहता है। हमारे एरिया में दिन और रात काे 10 से 12 बार कट लगे हैं।'' भूपसिंह राेहिल्ला, पार्षद, वार्ड आठ।

विजलीनिगम ने बिजली संबंधित शिकायताें और कटाें की जानकारी के लिए ग्रुप बनाए हैं। इन ग्रुपाें में आजकल शिकायतें बढ़ गई हैं। यहां कट की जानकारी भी नहीं मलती। अनशेड्यूल्ड कट बढ़ गए हैं।'' उदयवीर मिटू, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड 13

*शहरों और गांवों में सप्लाई सुचारू रखने के प्रयास*

गर्मी बढ़ने के साथबिजली की डिमांड बढ़ी है। एग्रीकल्चर फीडर्स पर दिन के समय और इंडस्ट्रीज पर रात काेबिजली दी जाएगी। एक साथबिजली सप्लाई से दाेनाें क्षेत्र में काम प्रभावित नहीं हाेगा। शहर और ग्रामीण एरिया में सप्लाई सुचारु रखने के प्रयास हैं।'' एसएस राॅय, एसई,बिजलीनिगम।

No comments:

Post a Comment