Breaking

Friday, April 8, 2022

पूरे हरियाणा में कांग्रेस का 'जन-जागरण अभियान' तेज करेंगे कुलदीप बिश्नोई

पूरे हरियाणा में कांग्रेस का 'जन-जागरण अभियान' तेज करेंगे कुलदीप बिश्नोई


Kuldeep Bishnoi will intensify the 'Jan-Jagran Abhiyan' of Congress in entire Haryana
गुरूग्राम में जन-जारगण अभियान कोर्डिनेशन कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कुलदीप बिश्नोई।

-27 मार्च को करनाल में जन जागरण कार्यकर्ता सम्मेलन की अपार सफलता के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जताया आभार-


गुरूग्राम : कांग्रेस केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई की अध्यक्षता में  एक निजी रेस्तरां में आज करनाल जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं भाजपा-जजपा नीतियों के खिलाफ शुरू किए गए 'जन-जागरण अभियान की प्रदेश स्तरीय समन्वय समिति सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम 27 मार्च को करनाल में हुए जन जागरण कार्यकर्ता सम्मेलन की अपार सफलता के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि विपरित परिस्थतियों के बावजूद आप सबने एकजुट होकर जो राहुल गांधी  की नीतियों को आगे बढ़ाया है और मुख्यमंत्री के गृह जिले में अपार भीड़ एकत्रित करके विरोधियों को संदेश दिया है उसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। मात्र एक सप्ताह के नोटिस करनाल जिले के तमाम साथियों ने जो मेहनत की उससे मुझे एक नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने बताया कि जल्द ही करनाल जिले में वे दो दिवसीय दौरा करके सभी कांग्रेस कार्यकर्ता साथियों से मुलाकात करेंगे।
जन जागरण अभियान कोर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन योगेन्द्रनाथ मल्होत्रा ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखते हुए बताया कि राहुल गांधी जी के निर्देश पर चौ. कुलदीप बिश्नोई का शुरू हुआ यह कारंवा अब रूकने वाला नहीं है और पूरे हरियाणा में 'जन-जागरण अभियान' को तेज किया जाएगा। हरियाणा के सभी क्षेत्रों से कोर्डिनेशन कमेटी के पास कुलदीप बिश्नोई के कार्यक्रम रखने की मांग उनके पास आ रही है। जल्द ही वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता साथियों के साथ विचार-विमर्श करके आगामी जिले में 'जन-जागरण कार्यकर्ता सम्मेलनÓ आयोजित किया जाएगा, जो करनाल जिले के सम्मेलन से भी बड़ा होगा। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई के फिल्ड में निकलते ही विरोधी पार्टियों के नेताओं के पेट में मरोड़े उठने शुरू हो गए हैं और ऊल-जुलून बयानबाजी पर उतर आए हैं। आज हरियाणा की जनता चौ. भजनलाल के स्वर्णिम शासनकाल को याद कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी व कुलदीप बिश्नोई ही राज्य में वापिस ला सकते हैं।
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की नीतियों को जन-जन तक ले जाना और जनविरोधी गठबंधन सरकार को उखाडऩा ही हमारा एकमात्र ध्येय है, जिसकी शुरूआत करनाल जिले से शुरू हो चुकी है जहां की जनता ने उन्हें हमेशा की तरह एक बार फिर से दिल खोलकर समर्थन दिया है, जिसके वे सदैव आभारी रहेंगे। आज प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है। पेट्रोल, डीजल, गैस, सीएनजी तथा खाद के ताजा बढ़े दामों ने गरीब व आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है। बेलगाम महंगाई और घटते रोजगार के कारण राज्य की हालत बद से बदतर हो गई है। पिछले 7 साल से गलत नीति से हरियाणा में शिक्षा प्रणाली गर्त में जा चुकी है। राज्य में पीजीटी, टीचीटी सहित अध्यापकों के करीब 45 हजार पद खाली पड़े हैं। हर परीक्षा यहां तक की 12वीं कक्षा का पेपर भी लीक हो रहा है। सभी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं, उसके बावजूद शिक्षा मंत्री, कर्मचारी चयन आयोग चुप्पी साधे है, जो कि हैरानीजनक एवं संदेहास्पद है। कांग्रेस ने गरीब लोगों के बच्चों को शिक्षा का अधिकार 134-ए दिया था। भाजपा-जजपा ने पहले 134-ए खत्म कर दिया। अब मॉडल संस्कृति स्कूल के नाम पर सरकार गरीब बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित कर रही है, ताकि सरकारी स्कूल खत्म हो जाए और निजीकरण बड़े। यह सब प्रदेश की जनता देख रही है और समय आने पर वोट की चोट से भाजपा को सबक सिखाएगी। कांग्रेस ही राज्य में 36 बिरादरी के हितों की रक्षा वाली सरकार का गठन कर सकती है। पूरे प्रदेश में हम सरकारी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के 'जन-जानगरण अभियान ' को तेज करेंगे और राहुल गांधी की नीतियों को गांव-गांव तक लेकर जाएंगे।
बैठक में योगेन्द्र नाथ मल्होत्रा, रणधीर पनिहार, कमल सिंह, रविन्द्र रावल, पवन शाहपुर, तेजपाल गर्ग, राजीव दयोल, बालकियान शर्मा, अमन शर्मा, धर्मपाल डाचर, बाबा बूटा सिंह, गुलाब सिंह नीलोखेड़ी, राजेन्द्र बांबा, डॉ. बलदेव सिंह, महेश घोड़ारोप, आजाद भडाणा, रोकी राव, सुरेन्द्र परमार, रणजीत कौशिक, अनिल कौशिक, सुरेश शर्मा, प्रदीप कलतगडिया, डब्बू त्यागी, संदीप हुडा, परमोद सिंहपुरिया, सुमित मनी, राजकुमार बराड़ा, इम्तियाज खान, पे्रम बजाज, सरोज मलिक, मंजू गुप्ता, डॉ. सोहन लाल, जगतार सिंह, सुरेश मलिक, बिजेन्द्र समालखा, जगदीश स्याल, दीपक छाबड़ा, विशाल भाटिया, पदम सिंह सरोट, सुरेश सैनी, अजय सरोहा, सुरेश वाल्मीकि, साहिल बंसल, पंकज आदि उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment