Breaking

Friday, April 8, 2022

नरवाना नगर परिषद का ईओ डॉ. सुरेश चौहान गिरफ्तार

नरवाना नगर परिषद का ईओ डॉ. सुरेश चौहान गिरफ्तार

 
दफ्तार की महिला कर्मचारी ने लगाया था आरोप- अश्लील हरकतें करता है, गंदे मैसेज भेजता है और विरोध करने पर देता है धमकी
जींद/ नरवाना :  नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) को पुलिस ने उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया है। ईओ के खिलाफ उनके दफ्तर की महिला कर्मचारी ने अश्लील हरकतें करने की शिकायत दी थी। महिला थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद वीरवार को ईओ को उनके कार्यालय से उठा लिया। नरवाना नगर परिषद कार्यालय की महिला कर्मचारी ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि कार्यकारी अधिकारी डा. सुरेश चौहान लंबे समय से उसे परेशान कर रहा है। वह उसके मोबाइल पर गंदे और अश्लील संदेश भेजता है। यही नहीं, उस पर ज्यादा काम करने का दबाव भी डाला जाता है। जब भी उसने ईओ की हरकतों का विरोध किया तो उसने बड़ा अंजाम भुगतने की धमकी दी। अब सारी हदें पार होने पर उसने महिला थाना पुलिस में शिकायत दी है। 
*पुलिस ने दफ्तर से उठाया*

महिला थाना पुलिस ने नगर परिषद कार्यालय की महिला कर्मचारी की शिकायत मिलने पर कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेश चौहान के खिलाफ छेड़छाड़ सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया और उनके दफ्तर से गिरफ्तार कर लिया। जींद मुख्यालय पर महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि अभी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
*ईओ का विवादों से रहा है लंबा नाता*

हरियाणा सरकार ने पिछले साल मई में जींद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रहते हुए डा. सुरेश चौहान को सस्पेंड कर दिया था।
नरवाना नगर परिषद में रहते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई अनियमितता में उनकी लापरवाही सामने आई थी। जिसकी जांच पिछले साल तत्कालीन जिला नगर आयुक्त डा. सुशील कुमार ने की थी और मुख्यालय को उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी।
वर्ष 2020 में जींद नगर परिषद प्रधान पूनम सैनी के पति बीजेपी नेता जवाहर सैनी के साथ विवाद हुआ था।

No comments:

Post a Comment