Breaking

Monday, April 11, 2022

सैलजा का हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा!:2 दिन पहले सोनिया गांधी से मिलकर की थी पद छोड़ने की पेशकश; प्रदेश प्रभारी ने किया इनकार

 सैलजा का हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा!:2 दिन पहले सोनिया गांधी से मिलकर की थी पद छोड़ने की पेशकश; प्रदेश प्रभारी ने किया इनकार

सोनीपत : पंजाब के बाद अब हरियाणा कांग्रेस में भी उठापटक के संकेत मिलने लगे हैं। सूचना आ रही है कि हरियाणा कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन बताया जा रहा है कि शैलजा ने शनिवार को कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश कर दी थी। वहीं हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल ने कुमारी सैलजा के इस्तीफे देने की सूचनाओं को खारिज किया है।


बता दें कि हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी जोरों पर है। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस में संतुलन साधने के लिए पूर्व सांसद कुमारी सैलजा को प्रधान की कुर्सी पर बैठाया गया था। पंजाब और यूपी चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस में भी हलचल तेज है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ग्रुप कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष पद अपने पाले में करने के लिए लॉबिंग में लगा है। राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा को कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के लिए जोर आजमाइश हो रही है।
Selja's resignation from the post of Haryana Congress President! State in-charge denied
2019 में बनी थी सैलजा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

विधानसभा चुनाव 2019 से पहले टिकट वितरण को लेकर तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर और भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के बीच विवाद हो गया था। कांग्रेस हाइकमान के समक्ष अपनी चलती न देखकर तंवर ने प्रदेशाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कांग्रेस की कमान सैलजा को सौंपी गई। परंतु चुनाव में जीते विधायक हुडडा खेमे है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को हुड्‌डा खेमे के विधायक तवज्जों नहीं दे रहे। खुद पूर्व सीएम और विधायक दल के नेता हुड्‌डा भी कुमारी सैलजा और पार्टी के कार्यक्रमों में नहीं आते।
7 अप्रैल को आए थे 7 विधायक

कांग्रेस के चंडीगढ़ में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन रखा था। इस दिन कांग्रेस के 7 विधायक प्रदर्शन में भाग लेने आए थे। परंतु हुड्‌डा सहित 24 विधायक नहीं आए। इससे भी सैलजा नाराज है। कांग्रेस हाइकमान हुड्‌डा खेमे पर कोई कारवाई नहीं कर रहा और न ही सैलजा को संगठन बनाने की जिम्मेदारी दे रहा। इसलिए सैलजा ने अपना इस्तीफा पार्टी को दिया है।

No comments:

Post a Comment