Breaking

Monday, May 2, 2022

AAP में शामिल होने की अफवाहों पर भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने लगाया विराम, आम आदमी पार्टी के खिलाफ कह दी बड़ी बात

AAP में शामिल होने की अफवाहों पर भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने लगाया विराम, आम आदमी पार्टी के खिलाफ कह दी बड़ी बात

हिसार : आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अफवाहों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने विराम लगा दिया है। बीरेंद्र सिंह ने आप पार्टी के खिलाफ ही बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस समय जो नेता आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं उन्हें किसी अन्य पार्टी से टिकट मिलती दिखाई नहीं दे रही। ऐसे नेता ही विधानसभा चुनाव में टिकट पाने की इच्छा के साथ आप पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हिसार के निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत में बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के बारे में कहा कि विपक्ष के नाते राजनीति में कांग्रेस का महत्वपूर्ण रोल है। प्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष की घोषणा के साथ उम्मीद है कि कांग्रेस का जो नया संगठन बनेगा वह मजबूत होगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी हावी होने की वजह से उन्हें पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। बता दें कि पिछले काफी दिनों से अफवाह फैल रही थी कि बीरेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल में हो सकते हैं। अब आप के खिलाफ ये बयान देकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने साफ कर दिया है कि उनकी अभी ऐसी काेई इच्छा नहीं है।
आप नेता सुशील गुप्ता के युवाओं में बढ़ रही बेरोजगारी के मुद्दे पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को बेरोजगारी दर घटाने के लिए नए रास्ते खोजने होंगे। फिलहाल 10-15 साल के बाद ही जनसंख्या पर अंकुश लग पाएगा। इसलिए उसी हिसाब से योजनाएं बनानी होंगी। प्रदेश में युवाओं को उच्चस्तर की शिक्षा मिले तो वह भी बड़े पदों पर जा सकते हैं। हरियाणा इस समय देशभर में कई मामलों में आगे है। केंद्र में करीब 7 फीसदी मंत्री हरियाणा से ही आते हैं। सुशील गुप्ता ने दिया था आप में आने का ऑफर राजनीतिक जीवन के 50 साल पूरे होने पर 25 मार्च को राजीव गांधी महाविद्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के जन्म दिन पर जन सरोकार कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं आप पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने बीरेंद्र सिंह को पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया था। उन्होंने कहा था कि 75 की उम्र में बीरेंद्र सिंह के चेहरे पर गजब की मुस्कान है लेकिन किस्मत खराब है। पहले दिल्ली को बदला, अब पंजाब में बदलाव हुआ है, जिससे परिवर्तन की आग हरियाणा में भी लगी हुई है। हरियाणा की जनता इस बार परिवर्तन देख रही है। पार्टी में शामिल होते ही जो सपने बीरेंद्र सिंह ने देखें है वे सपने पूरे हो जाएंगे। मन बीरेंद्र सिंह को बनाना कब बनाना है कहां बनाना है यह बीरेंद्र सिंह पर ही निर्भर है।

No comments:

Post a Comment