Breaking

Thursday, May 26, 2022

भगवंत मान के एक्शन पर पूर्व मंत्री का ट्वीट:रामपाल माजरा ने लिखा- हरियाणा में तो पूरी कैबिनेट को बर्खास्त करना पड़ सकता है

भगवंत मान के एक्शन पर पूर्व मंत्री का ट्वीट:रामपाल माजरा ने लिखा- हरियाणा में तो पूरी कैबिनेट को बर्खास्त करना पड़ सकता है

चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपने ही स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार करवा दिया। विजय सिंगला ने टेंडर में कमीशन मांगा था। इस कारवाई की तारीफ हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी की है। विज ने कहा कि बेईमानी को खत्म करने के लिए अगर ईमानदारी से काम किया है, तो सराहनीय बात है। वहीं हरियाणा में विपक्षी नेता सत्तापक्ष भाजपा पर तंज कस रहे हैं और पूरी कैबिनेट को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।
*पूरी कैबिनेट करनी पड़ेगी बर्खास्त*

हरियाणा के पूर्व भाजपा नेता व इनेलो सरकार के पूर्व मंत्री रामपाल माजरा ने कहा कि एक प्रतिशत कमीशन के मामले में पंजाब में मंत्री पकड़ा गया है, लेकिन आवाज हरियाणा में बहुत गूंज रही है 8 प्रतिशत। हरियाणा के एक युवराज व उनके परिवार ने तो कमीशन के मामले में हरियाणा के चारों कोने पकड़े हुए हैं, पूरी कैबिनेट को ही बर्खास्त करना पड़ सकता है।
ट्वीट

विपक्ष के निशाने पर हरियाणा सरकार

हरियाणा में कांग्रेस, इनेलो और आम आदमी पार्टी सत्तापक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगातार लगा रही है। आप तो लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण में घटिया सामग्री को लेकर गठबंधन सरकार को लगातार घेर रही है।

No comments:

Post a Comment