Breaking

Thursday, May 26, 2022

पेयजल से पशु नहलाने और गाड़ी धोने वालों की अब खैर नहीं, होगी यह कार्रवाई

पेयजल से पशु नहलाने और गाड़ी धोने वालों की अब खैर नहीं, होगी यह कार्रवाई

भिवानी : भिवानी जिला प्रशासन ने नागरिकों से पेयजल की बर्बादी नही करने की अपील की। इसके साथ ही जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने कहा है कि यदि पेयजल से कोई गाड़ी धोता व पशुओं को नहलाता पाया जाता है तो उस पर जुर्माना लगाकर ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर विभाग ने पेयजल आपूर्ति के लिए समय भी निर्धारित किया है, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। चूंकि इस वक्त पीने के पानी की ज्यादा जरूरत होती है। पानी की कमी है। पानी की बर्बादी रोक कर ही लोगों को घरों तक पानी पहुंचाया जा सकता है। पानी की सप्लाई का शैडयूल किया जारी जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि उपायुक्त आरएस ढिल्लो के आदेशानुसार पेयजल आपूर्ति का शैड्यूल तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि नेता जी नगर में पेयजल आपूर्ति सुबह 9 से 10 बजे तकए डीसी कॉलोनी में सुबह 7 से 9, फ्रेंडस कॉलोनी में सुबह 8 से 10, पटेल नगर में शाम 5.30 से 7 बजे तक, विद्या नगर में सुबह 4 से 5 बजे तक, किर्ती नगर शाम 5 से 6.30 बजे तक, इंदिरा कॉलोनी में सुबह 7 से 9 बजे तक, कोंट रोड़ शांति नगर सुबह 7.30 से 9 बजे तक, बैंक कॉलोनी में सुबह 4.30 से 6 बजे तक, ढाणा रोड़ सुबह 5.30 से 6.30 बजे तक, भारत नगर में सुबह 11.30 से 1.30 बजे तक, ढाणा रोड़ में सुबह 7.30 से 9 बजे तक, हनुमान ढाणी में सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक, चरखान ढाणी में सुबह 5.30 से 7 बजे तक, कृष्णा कॉलोनी में शाम 4 से 5.30 बजे तक, मानान पाना में सुबह 4 से 5.30 बजे तक,निरमान गली दिनोद गली क्षेत्र में सुबह 5.30 से 7 बजे तक, जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र में सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक, रूद्रा कॉलोनी में सुबह 5.30 से 6.30 बजे तक और हांसी रोड़ पर बीडी गुप्ता पार्क क्षेत्र में सुबह 5 से 6 बजे तक पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। 
*गाड़ी धोता मिला तो लगेगा जुर्माना*

उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति के दौरान अक्सर लोग गाड़ी धोते हैं। यहां तक पशुओं को भी नहलाते हेंए जिससे अंतिम छोर तक पेयजल नहीं पहुंच पाता। इससे संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को समुचित पेयजल नहीं मिल पाता है, जिससे उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पेजयल ये पशुओं को नहलाने व गाड़ी धोने वालों के खिलाफ विभाग सख्त कदम उठाएगा।

No comments:

Post a Comment