Breaking

Sunday, April 30, 2023

*करनाल में 45 गायों की हत्या का मामला:दो मास्टर माइंड अभी भी फरार, पुलिस ने रखा है 10-10 हजार इनाम*

*करनाल में 45 गायों की हत्या का मामला:दो मास्टर माइंड अभी भी फरार, पुलिस ने रखा है 10-10 हजार इनाम*
दो मास्टर माइंड अभी भी फरार, पुलिस ने रखा है 10-10 हजार इनाम 
हरियाणा के जिले करनाल की फुसगढ़ गोशाला में 45 गायों को जहर देकर मौत की नींद सुलाने वाला 10 हजार रुपए का इनामी मोस्ट वांटेड विजय अब पुलिस रिमांड पर है। आज रिमांड का दूसरा दिन है। रिमांड के दौरान पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले का दो और मास्टर माइंड अमर निवासी शाहबाद व अमित निवासी करनाल अभी फरार हैं। दोनों आरोपियों पर भी 10-10 हजार रुपए का इनाम है।

रिमांड के दौरान आरोपी विजय किस जगह से गायों को देने वाला जहर लेकर आया था, इसमें उसको को कितने पैसे मिलने वाले थे या कितने रुपए लिए थे, इससे पहले कहां पर इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया, उसको लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है।
गौशाला में मृतक पड़ी गायों की 
 गौशाला में मृतक पड़ी गायों की 
28 अप्रैल को किया गया था गिरफ्तार
गौवंश के हत्यारे को 28 अप्रैल को ही STF ने अंबाला से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी विजय पर 10 हजार का इनाम भी रखा था। गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
धंधे को रफ्तार देने के लिए गायों पर मौत का वार
कुछ दिन पहले खुलासा हुआ था कि गायों की मौत कम हो रही थी, जिससे आरोपियों का धंधा मंदा पड़ गया था। एक गाय की खाल, चर्बी बेचकर 8 से 10 हजार की कमाई हो जाती थी, लेकिन गाय कम मर रही थी, इसलिए अपने धंधे को रफ्तार देने के लिए मास्टर माइंड अमर ने अपने साथियों के साथ गायों को सल्फास देकर मौत के घाट उतारने की साजिश रची और अपनी साजिश में ये कामयाब भी हो चुके थे, लेकिन जब मामला सुर्खियों में आया तो प्रशासन हरकत में आया। मामले की छानबीन शुरू की गई और पहले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा पहले पकड़े गए चार आरोपी। 
पुलिस द्वारा पहले पकड़े गए चार आरोपी।
ये था मामला
बीती 27 जनवरी की सुबह सूचना आई कि फुसगढ़ गोशाला में गायों की मौत हो गई है। रात 2 बजे से गायें मरना शुरू हुई। सुबह होने तक 45 गायें मर चुकी थी। इसके अलावा 10 गायें बीमार भी थी। जिससे पूरा मामला संदिग्ध बन गया। इसे देख पूरा प्रशासन हरकत में आया था।
फरार आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार
सेक्टर 32,33 थाना के SHO रामफल ने बताया कि शनिवार को आरोपी विजय को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया था। पहले दिन के रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई। आज रिमांड का दूसरा दिन है। इस मामले में फरार अन्य दो अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment