Breaking

Sunday, April 23, 2023

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक मुद्दे पर बोले गुरनाम- आवाज दबाई तो बहा देंगे खून, खा लेंगे गोली

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक मुद्दे पर बोले गुरनाम- आवाज दबाई तो बहा देंगे खून, खा लेंगे गोली
पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले के गांव डाडोला में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भाकियू जिला सचिव नदीम गुज्जर के घर ईद की बधाई देने पहुंचे। वहां उन्होंने भाकियू पदाधिकारियों सहित ग्रामीणों से मुलाकात की। वे दिल्ली से सीधा पानीपत पहुंचे थे।
यहां उन्होंने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने क्रूरता की हदें पार की हैं। जो भी केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ बोलता है, सरकार उसको गिरफ्तार करके जेल में डाल देती है। अगर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया तो वे खून बहा देंगे। गोली खानी पड़ी, तो वे पीछे नहीं हटेंगे। यहां तक की फांसी भी चढ़ जाएंगे।
गांव डाडौला में ईद की बधाई देते हुए गुरनाम सिंह चढ़नी व अन्य।

*पहले से निर्धारित थी मीटिंग*

उन्होंने कहा कि शनिवार को पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक द्वारा पहले से ही किसान नेताओं और खाप प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग तय थी। पुलिस द्वारा जिस तरीके से सत्यपाल मलिक और खुद चढूनी सहित अन्य खाप प्रतिनिधियों को बसों में भरकर अलग अलग थाने में रखा गया और वहां प्रोग्राम के टेंट उखाड़े गए, वह बेहद शर्मनाक घटना है।किसानों व आमजन में गुस्सा है। गुरनाम चढूनी ने केंद्र की मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा सरकार ने ऐसी कोशिश की तो सत्यपाल मलिक के लिए खून बहाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। गोली खानी पड़ी तो खाएंगे और फांसी चढ़ना पड़ा तो चढ़ जाएंगे, लेकिन पीछे नहीं हटेंगे। RSS के लोगों को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश करती है, लेकिन हम उनको हरियाणा में पनपने नहीं देंगे।

No comments:

Post a Comment