Breaking

Thursday, May 18, 2023

*हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने मदद के लिए बढ़ाए हाथ:अंबाला के किशोर को 15 लाख दिए, अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रहा; प्रदेश का पहला केस*

*हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने मदद के लिए बढ़ाए हाथ:अंबाला के किशोर को 15 लाख दिए, अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रहा; प्रदेश का पहला केस*
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए अप्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित किशोर को 15 लाख रुपए जारी किए हैं। यह रकम राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत जारी की गई है। बोह निवासी किशोर अप्लास्टिक एनीमिया यानी खून न बनने की बीमारी से ग्रस्त है। किशोर का इलाज PGI चंडीगढ़ में चल रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर 16 वर्षीय किशोर को 5 लाख रुपए की दूसरी किश्त का चेक सौंपा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इससे पहले किशोर के इलाज के लिए सितंबर 2021 में 10 लाख की राशि दी गई थी। किशोर के परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर सिविल सर्जन अंबाला डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. हितेश एवं अन्य मौजूद रहे।
RBSK के तहत मिली वित्तीय सहायता: CMO
अंबाला के सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि परिजनों ने किशोर के इलाज के लिए आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई थी। तब यह बीमारी RBSK में शामिल नहीं थी। मंत्री के प्रयासों से इस बीमारी को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में शामिल किया गया। अब अप्लास्टिक एनीमिया का यह हरियाणा में पहला मामला है, जिसके मरीज बच्चे को 15 लाख रुपए की आर्थिक मदद की गई।

No comments:

Post a Comment