Breaking

Monday, May 29, 2023

हरियाणा में अभी मौसम रहेगा ठंडा :जारी रहेगी पारे में गिरावट; 24 घंटे में सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा अधिकतम तापमान

हरियाणा में अभी मौसम रहेगा ठंडा :जारी रहेगी पारे में गिरावट; 24 घंटे में सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा अधिकतम तापमान
चंडीगढ़ : हरियाणा में अभी मौसम कूल ही रहेगा। बारिश और तेज हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। 24 घंटे की यदि हम बात करें तो सूबे में दिन के तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 1 जून तक ऐसे ही मौसम रहेगा। हरियाणा के 16 जिलों में मौसम को लेकर आज चंडीगढ़ IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि इन जिलों में 60 KM की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो तूफान की श्रेणी में आती हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
राज्य के अन्य पश्चिम व दक्षिण पश्चिम में आने वाले अन्य 6 जिलों में भी हालात कुछ ऐसे ही रहेंगे। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसको देखते हुए विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

*इन जिलों के लोग रहें सावधान*

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने उत्तर हरियाणा और दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नुंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत जिले शामिल हैं।

*30 मई को 6 जिलों में खूब बारिश*

मौसम विभाग की ओर से 30 मई को उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में खुूब बारिश की संभावना जताई है। अन्य जिलों में 40 किलोमीटर तेज हवाएं चलने के साथ कुछ कुछ स्थानों पर बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने 1 जून तक मौसम ऐसे ही रहने की घोषणा जारी की है।
*26 दिनों में 26 MM बरसे बदरा*

हरियाणा के लोगों पर इस मौसम मेहरबान रहा है। मई माह की ही बात करें तो राज्य में 1 मई से 26 मई तक 26 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 71% ज्यादा बारिश है। वैसे अमूमन मई में 15.2% सामान्य बारिश होती है। हालांकि जून में बारिश कम होने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार जून में इस बार सामान्य से 92% बारिश कम होगी।

No comments:

Post a Comment