Breaking

Friday, May 5, 2023

पुरुष व महिला हॉकी खिलाड़ियों को बड़ा झटका, कुरुक्षेत्र में महिला हॉकी खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा प्रशिक्षण

पुरुष व महिला हॉकी खिलाड़ियों को बड़ा झटका, कुरुक्षेत्र में महिला हॉकी खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा प्रशिक्षण
चंडीगढ़ : महिला और पुरुषों की भारतीय हॉकी टीमों में हमेशा से हरियाणा के खिलाड़ियों का वर्चस्व रहा है। खासकर महिला हाकी टीम में हरियाणवी खिलाड़ियों का कोई तोड़ नहीं है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में धमाल मचाने वाली महिला हाकी टीम में नौ खिलाड़ी हरियाणा से थी और इनमें भी कुरुक्षेत्र की खिलाड़ियों का दबदबा था। इसके बावजूद कुरुक्षेत्र स्थित साई प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) में अब महिला खिलाड़ियों को प्रशिक्षण नहीं मिल पाएगा।
*खिलाड़ियों को बड़ा झटका*

हालांकि पुरुषों को इस प्रशिक्षण केंद्र में प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा, लेकिन उन्हें यहां आवास की सुविधा नहीं मिल सकेगी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने हरियाणा के पुरुष व महिला हाकी खिलाड़ियों को यह बड़ा झटका दिया है। राष्ट्रीय स्तर पर उभरती खेल प्रतिभाओं को निखारने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) हरियाणा में चार खेल प्रशिक्षण केंद्र संचालित कर रहा है। इनमें हिसार, भिवानी, कुरुक्षेत्र और सोनीपत के एसटीसी (साई प्रशिक्षण केंद्र) शामिल हैं।
*प्रशिक्षण के लिए हिसार जाना पड़ेगा*

साई द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सभी एसटीसी के लिए निर्धारित की गई सीटों में हरियाणा के हिस्से 340 सीटें आई हैं, जिनमें चयनित विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। हैरानी की बात है कि महिला हाॅकी की नर्सरी के रूप में विख्यात कुरुक्षेत्र में महिला खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। उन्हें प्रशिक्षण के लिए हिसार जाना पड़ेगा, जबकि अधिकतर उभरती हुई और स्थापित खिलाड़ी कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद की है।
वहीं, पुरुष खिलाड़ियों को हरियाणा के किसी प्रशिक्षण केंद्र में आवासीय योजना के तहत प्रशिक्षण नहीं मिल पाएगा। साई प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर इंटरव्यू तक की प्रक्रिया के बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर आवासीय व गैर आवासीय योजना के तहत उनका चयन किया जाता है। चयनित खिलाड़ियों को न केवल साई के कोचों से खेल की बारीकियां सीखने का मौका मिलता है, बल्कि साई की ओर से तमाम उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं ताकि उभरती खेल प्रतिभाओं का सर्वांगीण विकास हो सके।
*हिसार प्रशिक्षण केंद्र को मिली सर्वाधिक सीटें*

हिसार एसटीसी (140 सीटें) खेल -आवासीय सुविधा -गैर आवासीय सुविधा -कुल सीटें एथलेटिक्स -20 पुरुष -0 -20बाक्सिंग -30 पुरुष और 30 महिलाएं -0 -60 हॉकी -30 महिलाएं -0 -30कुश्ती -15 पुरुष और 15 महिलाएं -0 -302. कुरुक्षेत्र एसटीसी (45 सीटें)खेल -आवासीय सुविधा -गैर आवासीय सुविधा -कुल सीटें साइकिलिंग -15 पुरुष -0 -15हाकी -0 -15 पुरुष -15वालीबाल -15 पुरुष -0 -153. भिवानी एसटीसी (74 सीटें)खेल -आवासीय सुविधा -गैर आवासीय सुविधा -कुल सीटें एथलेटिक्स -10 पुरुष -0 -10बाक्सिंग -21 पुरुष -08 पुरुष -29कुश्ती -25 पुरुष -10 महिलाएं -354. सोनीपत एसटीसी (81 सीटें)खेल -आवासीय सुविधा -गैर आवासीय सुविधा -कुल सीटें हैंडबॉल -14 पुरुष -0 -14जूडो -07 पुरुष -15 पुरुष और 15 महिलाएं -37सेपकटाकरा -10 पुरुष -10 महिलाएं और 10 पुरुष -30

No comments:

Post a Comment