Breaking

Friday, May 5, 2023

रेवाड़ी के अस्पताल में महिला बनाई बंधक:इलाज के बाद 2 लाख का बिल नहीं चुका पाई तो प्रबंधन ने रोका, पुलिस ने मुक्त कराया

रेवाड़ी के अस्पताल में महिला बनाई बंधक:इलाज के बाद 2 लाख का बिल नहीं चुका पाई तो प्रबंधन ने रोका, पुलिस ने मुक्त कराया
रेवाड़ी : रेवाड़ी शहर में एक महिला को प्राइवेट अस्पताल में बंधक बना लिया। दरअसल, पेट दर्द की शिकायत के बाद महिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। ठीक होने के 4 दिन बाद तक उसे डिस्चार्ज नहीं किया। 2 लाख रुपए से ऊपर का बिल बना दिया गया। महिला इतना पैसा देने में सक्षम नहीं थी।

इसके बाद उसने पुलिस से मदद मांगी। सिटी पुलिस ने महिला की मदद करते हुए उसे अस्पताल से मुक्त कराया है।
*26 अप्रैल को हुई थी भर्ती*

मिली जानकारी के अनुसार, पूनम नाम की एक महिला 26 अप्रैल को पेट दर्द और सांस लेने की तकलीफ के चलते रेवाड़ी शहर के उजाला सिग्नस अस्पताल में भर्ती हुई थी। उनके पास एक इंश्योरेंस कंपनी बीमा था, लेकिन ये बीमा 27 हजार 800 रुपए के इलाज तक का था।

पूनम ने बताया कि 30 अप्रैल तक वह बिल्कुल ठीक हो गई थी। आरोप है कि उसके बाद ही उसे अस्पताल की तरफ से डिस्चार्ज नहीं किया गया, बल्कि उसका भारी भरकम बिल भी बना दिया। 4 मई तक उसे एडमिट रखा।
महिला पूनम, जिसे बंधक बनाकर रखा गया था।

*पुलिस ने कराया मुक्त*
पूनम का आरोप है कि उसने इसके बाद डिस्चार्ज करने के लिए बोला, लेकिन उसे अस्पताल से छुट्‌टी नहीं दी। उल्टा उसका 2 लाख 67 हजार रुपए का बिल बना दिया। साथ ही अस्पताल की तरफ से कहा गया कि बिल का भुगतान किए बगैर बाहर नहीं जा सकती। पूनम इतना भारी भरकम बिल चुकाने में सक्षम नहीं थी।
पहले उसने अस्पताल के सामने मिन्नतें की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। कॉल आने के बाद पुलिस ने भी देरी नहीं की और सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को अस्पताल से मुक्त कराया। पूनम ने पुलिस का शुक्रिया करते हुए अस्पताल के खिलाफ शिकायत भी दी है।

No comments:

Post a Comment