Breaking

Monday, May 29, 2023

*जींद बस अड्‌डे पर विरोध प्रदर्शन:ऑनलाइन तबादला पॉलिसी के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना, मनोहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी*

*जींद बस अड्‌डे पर विरोध प्रदर्शन:ऑनलाइन तबादला पॉलिसी के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना, मनोहर सरकार के खिलाफ*
ऑनलाइन तबादला पॉलिसी के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना, मनोहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी|
हरियाणा के जींद जिले में बस अड्डे पर सोमवार को हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर ऑनलाइन तबादला पॉलिसी के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने 2 घंटे धरना देकर विरोध जताया। सांझा मोर्चा के सदस्य संदीप रंगा ने कहा कि हाल ही में चालक, परिचालकों एवं लिपिकों के ऑनलाइन पॉलिसी के तहत तबादले किए गए, लेकिन पॉलिसी में तबादले करने का जो आधार बनाया गया है, वह सही नहीं है।
धरना देकर विरोध जताते रोडवेज कर्मचारी।
किसी छूट का लाभ नहीं दिया जा रहा
कर्मचारियों के अनुसार, ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए विभाग द्वारा जो ड्राफ्ट बनाया गया था, उसके अनुरूप एक भी ट्रांसफर नहीं किया गया। जिन डिपो में सर प्लस टॉप को ट्रांसफर किया गया है, वह भी पहले दर्शाया जाना चाहिए था और उन्हें नजदीक के डिपो में एडजस्ट करना चाहिए था।
इसी प्रकार क्रॉनिक व अन्य गम्भीर बीमारी से ग्रस्त कर्मचारियों को छूट, कपल केस में कोई छूट, ऑन ड्यूटी दुर्घटना में घायल हुए ड्यूटी करने में असहाय कर्मचारियों को छूट, नौकरी के अंतिम वर्ष में कार्य कर रहे कर्मचारियों को भी किसी तरह की छूट नहीं दी गई है।

काफी दूर-दूर तबादले किए गए
परिवहन मंत्री ने सांझा मोर्चे के साथ मीटिंग में नजदीक के डिपो में तबादले करने का सरकार की ओर से पक्ष रखा था। परिवहन मंत्री द्वारा मीटिंग में भी सांझा मोर्चे को आश्वासन दिया था कि कर्मचारियों को नजदीक के डिपो में एडजस्ट किया जाएगा। अब कर्मियों के तबादले काफी दूर-दूर कर दिए गए हैं। सांझा मोर्चा मांग करता है कि ऑनलाइन पॉलिसी के तहत किए तबादलों को रद्द करके कर्मचारी हित में तबादला पॉलिसी बनाई जाए।

No comments:

Post a Comment