Breaking

Thursday, May 25, 2023

*नारनौल में CM फ्लाइंग की छापामारी:राशन डिपो की चैकिंग, 315 किलो चीनी स्टॉक से ज्यादा मिली, संचालक के खिलाफ FIR दर्ज*

*नारनौल में CM फ्लाइंग की छापामारी:राशन डिपो की चैकिंग, 315 किलो चीनी स्टॉक से ज्यादा मिली, संचालक के खिलाफ FIR दर्ज*
राशन डिपो में मिली अवैध चीनी को जब्त करने की कार्रवाई करता अधिकारी।
हरियाणा के नारनौल शहर में CM फ्लाइंग ने बुधवार को गांव बलाहा कलां के राशन डिपो पर रेड मारी। इस दौरान राशन डिपो पर कई अनियमितताएं मिलीं, जिसकी शिकायत CM फ्लाइंग ने पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा डिपो संचालक से पूछताछ की गई और उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
स्टॉक से ज्यादा मिली चीनी को जब्त करके साथ लेकर जाती CM फ्लाइंग की टीम।
राशन में गोलमाल करने की शिकायत पर कार्रवाई
CM फ्लाइंग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव बलाहा कलां में राशन डिपो धारक गोलमाल करता है। CM फ्लाइंग के उप निरीक्षक सत्येंद्र व CM फ्लाइंग रेवाड़ी के उप निरीक्षक सतवीर ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नारनौल की उप निरीक्षक कविता को साथ लेकर जयपाल यादव के राशन डिपो पर छापामारी की।
टीम ने जब डिपो का निरीक्षण किया तो ऑनलाइन POS मशीन के अनुसार, 315 किलोग्राम चीनी स्टॉक से ज्यादा पाई गई। ऑनलाइन मशीन के रिकॉर्ड के अनुसार गेहूं का स्टॉक सही मिला। CM फ्लाइंग ने इसकी शिकायत सदर थाना में दी। दरअसल, चीनी बैग में न होकर पॉलिथीन की थैलियों में भरी हुई थी।

No comments:

Post a Comment