Breaking

Sunday, June 4, 2023

*267.48 करोड़ रुपए से 17 प्रोजेक्ट पर किया जाएगा काम:एक फ्लाईओवर, 5 रेलवे ओवरब्रिज व 11 अंडरपास से ट्रैफिक को रफ्तार*

*267.48 करोड़ रुपए से 17 प्रोजेक्ट पर किया जाएगा काम:एक फ्लाईओवर, 5 रेलवे ओवरब्रिज व 11 अंडरपास से ट्रैफिक को रफ्तार*
एक फ्लाईओवर, 5 रेलवे ओवरब्रिज व 11 अंडरपास से ट्रैफिक को रफ्तार|
असंध रोड पर निर्माणाधीन अंडरपास।
जिले में 11 रेलवे अंडरपास, 5 रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और एक फ्लाईओवर बनने जा रहे। इस पर राज्य-केंद्र सरकार 267.48 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। इसमें से दो आरओबी और एक फ्लाईओवर का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। शेष अन्य प्रोजेक्ट पर काम जारी है।

जिसमें गोहाना रोड रेलवे ओवरब्रिज के साथ-साथ बनने वाला आरओबी व जीटी रोड पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से हाली झील तिकोना पार्क तक बनने वाले आरओबी का काम अभी कागजों में है। वहीं, असंध रोड पुलिस नाक के पास बनने वाले फ्लाईओवर के लिए भी कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

रेलवे अंडरपास की बात है तो समालखा से लेकर बाबरपुर तक दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन के नीचे 11 अंडरपास बनाए जा रहे हैं। चुलकाना और बाबरपुर रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास का निर्माण पूरा होने वाला है। रेलवे के सेक्शन इंजीनियर संदीप कल्याण ने कहा कि अधिकांश अंडरपास इसी साल पूरे हो जाएंगे।

जिले में यहां-यहां बनाए जा रहे 11 अंडरपास

असंध रोड

3.58 करोड़ वाले इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। बिशन स्वरूप काॅलोनी के पीछे : 5.47 करोड़ वाले इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। आयकर भवन के सामने : 5.54 करोड़ वाले इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। बाबरपुर रेलवे स्टेशन: 11.48 करोड़ से यह अंडरपास लगभग बन चुका है। 8 मरला पुलिस चौकी के पास : 4.92 करोड़ से प्रोजेक्ट बनेगा। समालखा में 25 करोड़ से 6 अंडरपास बनेंगे। 

5 में से 3 ओवरब्रिज पर चल रहा काम

मनाना के पास 29.53 करोड़ से यह आरओबी बन रहा है। सितंबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।

दिवाना के पास 29.27 करोड़ से यह आरओबी बन रहा है। जुलाई तक पूरा करने का दावा है।

आसन कलां के पास यह आरओबी 29.82 करोड़ से बन रहा है। इसी साल निर्माण पूरा होगा।

गोहाना रोड आरओबी के साथ व हाली झील तिकोना पार्क तक रेलवे ओवरब्रिज बनेगा।

No comments:

Post a Comment