Breaking

Tuesday, June 13, 2023

*हिसार में रोडवेज का चक्का जाम:मांगों को लेकर दो घंटे करेंगे कर्मचारी प्रदर्शन*

*हिसार में रोडवेज का चक्का जाम:मांगों को लेकर दो घंटे करेंगे कर्मचारी प्रदर्शन*
मांगों को लेकर दो घंटे करेंगे कर्मचारी प्रदर्शन|
रोडवेज कर्मचारियों ने कुछ दिन पहले मांगों को लेकर गेट पर ताला गला दिया था। फाइल फोटो
हरियाणा के हिसार में रोडवेज कर्मचारी आज 10 से 12 बजे तक चक्का जाम करेंगे। रोडवेज कर्मचारियों ने दो कर्मचारी नेता सुभाष ढिल्लो व राजकुमार चौहान का तबादला करवान के आरोपी जीएम पर लगाए है। कर्मचारियों की मांगों में ओवर टाइम पॉलिसी तुरंत लागू गरने, चालक परिचालकों के प्रथम सीट, पुल के ऊपर से और बिना वर्दी के केस फाइल किए जाने, सभी कर्मचारियों को एसीपी का लाभ, कर्मचारियों पर बनाए गए केस वापस लेने, जीएम पर काम के प्रति लापरवाही के आरोप लगाए है।

कर्मचारियों की जीएम के साथ कई दिनों से वार्ता चल रही थी, परंतु वह फेल हो गई। अब कर्मचारियों ने 13 जून का दो घंटे का चक्का जाम प्रस्तावित किया हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि महाप्रबंधक के रवैये के कारण वार्ता विफल रही है, जिसको लेकर सांझा मोर्चा ने धरने को अनिश्चचितकालानी करने का निर्णय लिया।

No comments:

Post a Comment