Breaking

Friday, August 4, 2023

जजपा नेता दिग्विजय चौटाला आज आएंगे हिसार:6 अगस्त को होने वाले सम्मेलन की तैयारियों का लेंगे जायजा

जजपा नेता दिग्विजय चौटाला आज आएंगे हिसार:6 अगस्त को होने वाले सम्मेलन की तैयारियों का लेंगे जायजा
हरियाणा के हिसार में जजपा नेता दिग्विजय चौटाला आज आ रहे हैं। इनसो की 6 अगस्त को हिसार में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हो रहा है। इस समारोह में पार्टी ज्यादा से ज्यादा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने में जुटी है। 6 अगस्त को होने वाले स्थापना दिवस समारोह में पंजाबी और हरियाणवी सिंगरों के आने के चांस है। जिनका खुलासा आज दिग्विजय चौटाला करेंगे। वहीं वे रैली स्थल की तैयारियां का जायजा भी लेंगे। इनसो जजपा की छात्र इकाई है। जिसका नेतृत्व अजय चौटाला के बाद दिग्विजय चौटाला कर रहे हैं।
रविवार को ली थी पार्टी पदाधिकारियों की मीटिंग
रैली को लेकर राज्य मंत्री अनूप धानक ने पिछले रविवार को पार्टी पदाधिकारियों की अर्बन एस्टेट पार्क में मीटिंग ली थी। इस मीटिंग में सभी वर्करों की ड्यूटियां लगाई गई थी। बता दे कि जजपा मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी है। जजपा नेता दुष्यंत चौटाला को अगला मुख्यमंत्री बनाने की बात कई बार सार्वजनिक मंच से कह चुके हैं।

No comments:

Post a Comment