Breaking

Tuesday, August 15, 2023

उम्रकैद काट रहा राम रहीम जेल से बाहर बर्थडे मनाएगा:6 साल में पहली बार जन्मदिन पर मिली पैरोल; सिरसा आने पर लगी रोक

उम्रकैद काट रहा राम रहीम जेल से बाहर बर्थडे मनाएगा:6 साल में पहली बार जन्मदिन पर मिली पैरोल; सिरसा आने पर लगी रोक
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह।

साध्वियों के यौन शोषण और कत्ल केस में सजा काट रहा राम रहीम का आज 56वां जन्मदिन है। 6 साल बाद ये पहली बार है, जब राम रहीम जेल से बाहर अपना जन्मदिन मनाएगा। राम रहीम को पहली बार 25 अगस्त 2017 को साध्वी यौन शोषण केस में सजा मिली। जिसके बाद उसे सुनारिया जेल में बंद रखा गया है। इसके बाद पत्रकार छत्रपति और रणजीत कत्लकांड में सजा हुई।

राम रहीम इस बार 20 जुलाई को जेल से बाहर आया है। उसकी पैरोल की अवधि 20 अगस्त को खत्म होगी। 25 अगस्त 2023 को उसकी सजा के 6 साल पूरे हो जाएंगे।
बरनावा डेरे से प्रवचन करेगा राम रहीम
राम रहीम जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश (UP) के बरनावा आश्रम में प्रवचन करेगा। पहली बार शाम पांच बजे से रात तक सिरसा डेरे में कार्यक्रम चलेंगे। इसके लिए सिरसा डेरे में खास व्यवस्था की गई है। बरनावा से राम रहीम जूम के माध्यम से सत्संग करेगा। हरियाणा के प्रेमियों को सिरसा डेरे बुलाया गया है। इसके अलावा राजस्थान के बीकानेर, कोटा और जयपुर के डेरों में राम रहीम के प्रवचन का लाइव टेलीकास्ट होगा।



डेरे के दूसरे संत शाह सतनाम के जन्मदिन पर राम रहीम ने पिछली पैरोल में तलवार से केक काटा। शाह सतनाम ने ही राम रहीम को अपनी गद्दी सौंपी थी। तब राम रहीम ने 5 घंटे तक ऑनलाइन सत्संग किया। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के OSD, भाजपा के सांसद-विधायक भी जुड़े।
सोशल मीडिया से बनाई दूरी
इस बार पैरोल में राम रहीम ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली। सोशल मीडिया पर अपने प्रवचनों से किसी प्रकार का विवाद न हो, इसलिए राम रहीम सीधे जूम से ही प्रमुख डेरों में प्रसारण कर रहा है। प्रेमी डेरों में आकर ही राम रहीम का सत्संग सुन रहे हैं।
पिछली पैरोल में राम रहीम ने ऑनलाइन आकर खूब प्रवचन किए। इनको अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टेलीकास्ट भी किया। जिसमें कई हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, करनाल और हिसार की मेयर के अलावा कई बड़े भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया। जिसके बाद सियासी तौर पर इसको लेकर खूब बवाल मचा रहा।



पैरोल के दौरान राम रहीम ऑर्गेनिक सब्जी बनाना सिखा रहा था। तभी तिरंगा रंग की बोतल को उसने नीचे फेंक दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राम रहीम ने सफाई भी दी थी।

राम रहीम के सिरसा जाने पर रोक
राम रहीम को सजा होने के बाद से अब तक 7 बार पैरोल मिल चुकी है। हालांकि उसके सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के हेडक्वार्टर में आने पर रोक लगी हुई है। वह पैरोल पर उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम जाता है और वहीं ठहरता है।​ ​​​​​​हरियाणा CM मनोहर लाल भी कह चुके हैं कि कैदी के अधिकार के लिहाज से राम रहीम को पैरोल मिलती है। हालांकि सरकार राम रहीम को सिरसा आने की परमिशन नहीं देती।

डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत के इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोअर हो गए हैं। राम रहीम और हनीप्रीत ने यूपी के बरनावा आश्रम में इस मौके को सेलिब्रेट किया। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर केक काटा 

No comments:

Post a Comment