Breaking

Tuesday, August 8, 2023

भाजपा धर्म के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है : गिल

भाजपा धर्म के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है : गिल
जींद : ( संजय कुमार ) हरियाणा के नहूं में हुई हिंसा के बाद  जहाँ कुछ लोग व संगठन देश-प्रदेश को तोड़ने का काम कर रहे, वही हरियाणा के जींद शहर में  बाजार से होते हुए नागरिक एकता मंच के बैनर तले सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ शांति व सद्भावना मार्च निकाला गया। इस शांति मार्च में सभी धर्मों के लोग व सभी पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता रहे शामिल। इस शांति मार्च में सभी ने भाईचारा बनाये रखने की अपील की। कांग्रेस पार्टी की तरफ से कांग्रेस नेता प्रदीप गिल अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। प्रदीप गिल ने कहा नफरती लोगों का काम नफरत से देश व प्रदेश के भाईचारे को तोड़ने का काम किया हैं और हम महोब्बत से देश-प्रदेश को जोड़ने का काम करेंगे। आज हम सभी को एक हाथ भाईचारे की तरफ बढ़ाने की जरूरत है। जब-जब चुनाव आते हैं तब-तब भाजपा प्रदेश के भाईचारे को खराब करने के लिए ऐसी हिंसा करवाती हैं। 2014 से अब तक हरियाणा प्रदेश को भाजपा ने अपने फायदे के लिए कई बार जलवाने का काम किया हैं। आज भाजपा ने प्रदेश में विकास करवाया होता तो ऐसे षडयंत्र नहीं करवाने पड़ते। आज भाजपा धर्म के नाम पर युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। आज हरियाणा प्रदेश के हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती हैं कि प्रदेश का भाईचारा न बिगड़े। इस मौके पर कमल चौहान,सुरेश खान,मोनू कंडेला,शमशेर खान,सनी लोहट, परवेज़ चौहान,सागर टांक,साहिल,विकास , कैलाश,मनोज,राकेश आदि साथी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment