Breaking

Tuesday, August 22, 2023

टोहाना में श्री राम कथा में उपस्थित हुए बबली, किया श्री राम वंदन

टोहाना में श्री राम कथा में उपस्थित हुए बबली, किया श्री राम वंदन
चंडीगढ़, 22 अगस्त - विकास एवं पंचायत मंत्री श्री देवेंद्र सिंह बबली ने टोहाना स्थित नई अनाज मंडी में आयोजित भगवान श्रीराम कथा में उपस्थित होकर श्रीराम के चरणों में शीश नवाया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की खुशहाली के लिए मंगल कामना की। कथावाचक श्रीराम जीवन दास महराज जी (अयोध्या वाले) ने श्रीराम कथा का वाचन करते हुए भगवान राम के जीवन का सुन्दर वर्णन किया। कैबिनेट मंत्री श्री बबली ने अपने संबोधन में कहा कि अच्छे कर्म और सत्य की राह पर चलने के लिए मानव जीवन मिला है क्योंकि मानव जीवन सभी जीवों में श्रेष्ठ है, इसलिए मनुष्य को अच्छे कार्य करते हुए सत्य की राह पर चलना चाहिए।

उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की मर्यादा का उल्लेख करते हुए इसे आत्मसात करने का संदेश दिया। कथा - वाचन श्री राम जीवन दास महाराज ने भगवान राम के जीवन के अनमोल संदेशों को सजीवता से प्रस्तुत किया। श्री राम कथा में उपस्थित लोग भाव विभोर हो गये। कार्यक्रम में भगवान राम के जीवन के सुंदर वर्णन को प्रस्तुत करते हुए सभी को आध्यात्मिक और मानसिक ऊर्जा से भावुक कर दिया।

No comments:

Post a Comment