Breaking

Monday, September 4, 2023

अभय चौटाला बोले- I.N.D.I.A की शुरुआत इनेलो ने की:कहा- सम्मान दिवस पर 14 पार्टी प्रमुखों को बुलाया, देश के विपक्ष को एकजुट करना सोच

अभय चौटाला बोले- I.N.D.I.A की शुरुआत इनेलो ने की:कहा- सम्मान दिवस पर 14 पार्टी प्रमुखों को बुलाया, देश के विपक्ष को एकजुट करना सोच
पत्रकारों से बातचीत करते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला।

इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) ने परिवर्तन पदयात्रा का समापन करने का फैसला लिया है। इसकी घोषणा इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने अंबाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की है। चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को कैथल में होने वाली सम्मान दिवस रैली के चलते परिवर्तन पदयात्रा समाप्त करने का फैसला लिया है, इसके बाद वे खुद बचे हुए गांव व शहर का दौरा करेंगे।

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो ही I.N.D.I.A की शुरुआत करने वाली है। पिछले साल 25 सितंबर को सम्मान दिवस रैली में चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने फतेहाबाद में 14 पार्टी के प्रमुख को बुलाया था। उस वक्त नीतिश कुमार को अगुवाई करने को कहा था। चौटाला की सोच थी कि देश का विपक्ष एकजुट हो।
जब तक विपक्ष एकजुट नहीं होगा तब तक सत्ता पक्ष अपनी मनमर्जी करेगा। आने वाले समय में और दल भी इसमें शामिल होंगे। I.N.D.I.A में कांग्रेस के शामिल होने पर कहा कि अगर कांग्रेस सही ढंग से निभाना चाहती है तो उसका भी स्वागत है।
पत्रकारों से बातचीत करते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला

सरकार नहीं, बल्कि लुटेरों का गिरोह है
अभय सिंह चौटाला कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप हो गई है। जब नूंह का दंगा हुआ था तो सीएम ने कहा था कि बड़ी साजिश है, लेकिन सरकार बताए कि कैसे साजिश हुई। अब जांच कहां तक पहुंची। जब सरकार को कुछ पता नहीं है कि कैसे साजिश के तहत प्रदेश में दंगे हो रहे हैं। न आज सरकार है और न सरकार के ऊपर किसी को भरोसा नहीं है। ये लुटेरों का गिरोह है। सरकार प्रदेश को लूटने में जुटी हुई है।
अभय बोले-नौकरी देंगे, चाहे 100 साल जेल में रहना पड़े
अभय ने कहा कि सरकार वैसे तो बिना पर्ची-बिना ख़र्ची के नौकरी देने का वादा कर रही है। पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। आज नौकरी नहीं दी जा रही, बल्कि बेची जा रही है। इनेलो की सरकार आने पर हर जरूरतमंद को नौकरी देंगे। पहले 10 साल की सजा काटी थी, अब चाहे 100 साल जेल में रहना पड़े।
संदीप सिंह ही नहीं, मनोहर लाल के खिलाफ भी करेंगे कार्रवाई
अभय ने कहा कि सीएम मनोहर लाल मंत्री संदीप सिंह के समर्थन में खड़े हैं। सरकार बलत्कारियों और दुराचारियों को बचाने का काम कर रही है। इनेलो की सरकार आने के बाद दोबारा से जांच कराएंगे। संदीप सिंह ही नहीं, सीएम मनोहर लाल के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे, क्योंकि दोषी का साथ देने वाला भी दोषी होता है।
चौटाला ने जजपा-भाजपा के साथ कांग्रेस तक को घेरा
अभय सिंह चौटाला ने जजपा-भाजपा गठबंधन की सरकार के साथ-साथ कांग्रेस को भी घेरा है। कहा कि उनकी सरकार के दौरान एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ने वाली डोमेस्टिक सड़कें बनी थी उनकी रिपेयरिंग तक नहीं हुई। खस्ताहाल सड़कों की वजह से उसके पैरों में छाले और नाखून उतरे हैं।
यही नहीं, चौटाला सरकार में जो स्कूल अपग्रेड करके 12वीं तक के किए गए थे आज वे बंद हो चुके हैं। उनके वक्त के बने हुए PHC और CHC में डॉक्टर नहीं है। गरीब लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराना पड़ रहा है,लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही।


अंबाला में पदयात्रा निकालते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला।

जनता का ध्यान भटका रही सरकार
कहा कि बच्चे अपनी मेहनत की वजह से मेडल जीतकर ला रहे हैं। उसमें सरकार का कोई योगदान नहीं है।वन नेशन-वन इलैक्शन पर अभय सिंह ने कहा कि भाजपा सिर्फ जनता का ध्यान भटका रही है। कोई ना कोई इश्यू क्रेट करते हैं, जिनसे लोगों का ध्यान भटकता है। भाजपा अपने गलत कामों पर मिट्टी डालना चाहती है। यह दूसरों को डरा रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं होने वाला।

No comments:

Post a Comment