Breaking

Monday, March 18, 2024

भारतीय नववर्ष पर संगीतमय कार्यक्रम करेगी --संस्कार भारती

भारतीय  नववर्ष  पर संगीतमय  कार्यक्रम  करेगी  --संस्कार भारती
जींद : संस्कार  भारती  जींद  के  तत्वाधान  में  पालिका बाजार  अन्न क्षेत्र मेें बैठक का आयोजन किया गया जिसे  प्रांत कोषाध्यक्ष  राकेश गंगाना  जी  एवं  विभाग अध्यक्ष  मन्जु मानव  ने  सम्बोधित  किया।  बैठक  में  निर्णय  लिया गया कि  कि  नववर्ष  प्रतिपदा पर जींद, गोहाना,नरवाना  एवं  उचाना  की  संस्कार भारती  इकाई  संगीतमयी  आयोजन  अपने-अपने  स्थान  पर करेगी । बैठक  में  जींद इकाई अध्यक्ष  ओमप्रकाश चौहान, सचिव डॉक्टर हनीफ कोषाध्यक्ष हिमानी गुप्ता  गोहाना इकाई से अध्यक्ष दलबीर डांगी ,सचिव कुलदीप कोषाध्यक्ष सन्तलाल रोहिला  उपस्थित  रहे।

No comments:

Post a Comment