Breaking

Sunday, March 30, 2025

स्वास्थ्य विभाग के 19 स्वास्थ्य निरिक्षकों को पदोन्नत कियाजींद के राममेहर वर्मा सीनियर स्वास्थ्य निरिक्षक नियुक्त

स्वास्थ्य विभाग के 19 स्वास्थ्य निरिक्षकों को पदोन्नत किया
जींद के राममेहर वर्मा सीनियर स्वास्थ्य निरिक्षक नियुक्त
जींद : हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के 19 स्वास्थ्य निरिक्षकों को पदोन्नति देकर सीनियर स्वास्थ्य निरिक्षक नियुक्त करने के आदेश जारी किए हंै। प्रदेश के सभी सिविल सर्जन को आदेश पत्र जारी करते हुए महानिदेशक डा. मनीष बसंल ने आदेश दिए हंै कि अब ये सभी स्वास्थ्य निरिक्षक प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर सीनियर स्वास्थ्य निरिक्षक के रूप मे कार्य करेंगे। आदेशानुसार राममेहर वर्मा को जींद, जितेन्द्र सिंह मोर को फरीदाबाद, सतपाल सिंह खासा को भिवानी, रणधीर सिंह चहल को कैथल, उधम सिंह को झज्जर, सत्यवान को हिसार, सतपाल सिंह को अंबाला, रमेश कुमार को नारनौल, रामपाल को करनाल, सज्जन सिंह को फतेहबाद, ओमप्रकाश शर्मा को कुरूक्षेत्र, दीनदयाल बसंल को यमुनानगर, बलराज सिंह को रोहतक, श्यामलाल को सोनीपत, जसबीर सिंह को चरखी दादरी, ईश्वर सिंह को सिरसा, राममेहर को गुरूग्राम, रोहतास को पंचकूला तथा रामरिषी हुड्डा को जिला रेवाड़ी की जिम्मेवारी सौपी गई है। स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा ने पदोन्नति करने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के अतिरिक्त मुख्य सचिव  तथा महानिदेशक का आभार व्यक्त किया है। राममेहर वर्मा ने कहा कि इससे स्वास्थ्य कर्मचारी तीव्र ऊर्जा के साथ जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।

No comments:

Post a Comment