राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने जतायी बाढ़ से हुए किसान व आम आदमी के नुकसान पर चिंता
व्यापारियों के साथ बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर भी जताई चिंता
सरकार बाढ़ से हुए नुकसान का जल्द मुवावजा दे और अपराधियों पर लगाम लगाए : गुलशन डंग
जींद : राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने शुक्रवार को जींद मे व्यापारी संगठनों सँग बैठक मे प्रदेश मे बाढ़ से पीडि़त किसानो व आम जनता के नुकसान पर चिंता जताई। क्योंकि प्रदेश के व्यापार किसान की फसल पर पूरी तरह निर्भर रहते हैं। किसान ही यदि नुकसान में होगा तो व्यापारी खुश नही रह सकता है। व्यापार मंडल जींद के तमाम पदाधिकारियो की उपस्थिति में संगठन ने प्रदेश सरकार से मांग की कि जल्द फसलों पालतू जानवरों व घरों में हुए नुकसान का मुवावजा देने की अपील की। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और व्यापारी वर्ग के साथ आए दिन हो रही आपराधिक वारदातों के विरोध में गहरा रोष व चिंता व्यक्त की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग ने जींद व्यापार मंडल की बैठक में जींद व्यापार मंडल का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह स्थिति अब न केवल डर और असुरक्षा का विषय बन गई है बल्कि प्रदेश की आर्थिक प्रगति और शांति के लिए एक गंभीर खतरा बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज देश की रीढ़ की हड्डी है। हम रोजगार सृजन करते हैं। अर्थव्यवस्था को गति देते हैं। सरकार को राजस्व उपलब्ध कराते हैं और समाज की सेवा का भी दायित्व निभाते हैं लेकिन आज यही व्यापारी समाज अपनी जान और माल की सुरक्षा को लेकर सबसे ज्यादा आशंकित और असहाय है। दिनदहाड़े लूट, अपहरण, जबरन वसूली और हत्या जैसे जघन्य अपराधों का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। जबकि प्रशासनिक तंत्र मूकदर्शक बना हुआ प्रतीत होता है। व्यापारी नेता ने कहा कि प्रदेश मे एक के बाद एक लगातार व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है। जगह-जगह हो रही आपराधिक घटनाओं के बावजूद प्रदेश सरकार कोई सख्त कार्यवाही नही कर रही है। जिससे अपराधियों के हौंसले निरंतर बढ़ रहे हैं और वे दिन दहाड़े बेखौफ होकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां से आए दिन किसी न किसी व्यापारी के साथ हत्या, लूट व फिरौती मांगे जाने की खबरें ना आ रही हो। गुलशन डंग ने कहा कि पिछले कई दिनों से खुले आम इन घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों पर प्रदेश सरकार व पुलिस का कोई नियंत्रण नही है। जिस कारण बादमाशों के हौशले बुलंद है और वह दिनदहाड़े व्यापारियों के साथ इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन व सरकार कि इस नाकामी के लिए व्यापारी समाज के लोग चिंता में है। गुलशन डंग ने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाते तो संगठन राज्यभर में आंदोलन छेडऩे के लिए बाध्य होगा ताकि व्यापारी वर्ग की आवाज सरकार तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन सरकार से मांगल करता है कि व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और व्यापारियों को विश्वास दिलाया जाए कि वे सुरक्षित हैं। जींद जिला के प्रधान रिषभ जैन, शहरी प्रधान अनिल अग्रवाल, राजकुमार लखीना व सुनील वशिष्ठ एवं मनोज अरोड़ा ने अपने विचार व्यक्त रखते हुए कहा कि व्यापार मंडल जींद ने सैदव समाज व व्यापारी हित की आवाज उठायी है और राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के कार्य कार्य राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि हम प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग के साथ पूरे प्रदेश में एक जन जागरण अभियान चलाएंगे और व्यापारियों की समस्याओं को सरकार से अवगत कराकर उनके निदान हेतु आवश्यक प्रयास किए जाएंगे और जल्द ही व्यापार संगठन का एक प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कानून व्यवस्था को लेकर बुलाया जाएगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल जींद के सरंक्षक ओमप्रकाश भारद्वाज, अशोक गुलाटी, राजकुमार गर्ग, महेंद्र मंगला, सुरेश सैनी, संजय वर्मा, अशोक मनोचा, बलराज गर्ग, आनंद जैन, सतीश भारद्वाज सहित अनेक व्यापारी नेता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment