जींद पुलिस की बड़ी कामयाबी *चार आरोपियों से चोरी की आठ मोटरसाइकिल बरामद*
जींद : पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल मार्गदर्शन व सख्त दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए जींद पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना शहर नरवाना पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है।
थाना शहर नरवाना के प्रंबधक अफसर निरीक्षक ईशवर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 14.08.2025 को शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी मोटरसाइकिल नेहरू पार्क, नरवाना के पास से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। जिसकी शिकायत पर थाना शहर नरवाना में मुकदमा न. 240 दिनांक 16.08.2025 धारा 303(2), बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर इंजार्ज हुड्डा चौकी नरवाना उप निरीक्षक वजीर सिंह के नेतृत्व में टीम को जांच हेतु लगाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, गुप्त सूचना तंत्र सक्रिय किया और लगातार प्रयास करते हुए सूचना मिलने पर थाना लहरा जिला संगरूर पंजाब के एक मुकदमा में इंकसाफ करने पर चोरी में शामिल चार आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार किए गए आरोपीयों की पहचान वकिल सिंह, हरनेक सिंह उर्फ रिंकु,निशान सिंह उर्फ वारिस वासियान दुग्गल खुर्द जिला पटियाला व विजय कुमार वासी पटियाला के रुप में हुई है पकडे गए आरोपीयों की निशानदेही पर चोरी शुदा आठ मोटरसाईकल बरामद हुई है । पकडे गए आरोपियों का माननीय अदालत से पुलिस रिमाण्ड हासिल करके चोरी की अन्य वारदात बारे गहनता से पुछ- ताछ कि जा रही है ।
No comments:
Post a Comment