Breaking

Saturday, September 13, 2025

रक्तदान महादान : रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों से दूर रहें रक्तदाता : डा. भोला

रक्तदान महादान : रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों से दूर रहें रक्तदाता :  डा. भोला

19 सितंबर को सेवा सदन में होगा रक्तदान का आयोजन
जींद : अर्बन एस्टेट स्थित एक निजी कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में स्वास्थ्य एवं रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने शिरकत की। उन्होंने छात्रों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। जो न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाता है बल्कि रक्तदाता के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। रक्तदान करने से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। आयरन का संतुलन बना रहता है और हृदय रोगों का खतरा कम होता है। उन्होंने सभी स्वस्थ व्यक्तियों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया और भ्रांतियों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि वो स्वयं अपने माता-पिता की याद में 19 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन हिंदू कन्या महाविद्यालय के सामने सेवा सदन में करने जा रहे हैं। वो इस शिविर में परिवार सहित रक्तदान भी करेंगे। संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि प्रत्येक युवा को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। युवाओं को रक्तदान जैसे महा अभियान से जोडऩा समय की आवश्यकता है। क्योंकि स्वस्थ समाज ही प्रगतिशील समाज की नीव है। इस अवसर पर संस्था की ट्रेनर अंकिता खटकड़,  अजय वर्मा, मीना, किरण सिंधु सहित अन्य छात्रों ने शपथ ली कि वो स्वेच्छा से रक्तदान अवश्य करेंगी। कार्यक्रम के अंत में डा. भोला ने सभी को 19 सितंबर को सेवा सदन जींद में उनके माता-पिता की स्मृति में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

No comments:

Post a Comment