Breaking

Wednesday, September 24, 2025

जुलाना नगरपालिका के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा को कोर्ट से मिली जमानत

जुलाना नगरपालिका के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा को कोर्ट से मिली जमानत 
जींद : जींद के जुलाना नगरपालिका के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा को कोर्ट से जमानत मिल गई है, बुधवार शाम तक उनके बाहर आने की उम्मीद है। विजिलेंस की टीम ने संजय जांगड़ा को पिछले महीने 16 अगस्त को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था। मामला तालाब के सौंदर्याकरण से जुड़ा है। हांसी मार्ग पर स्थित तालाब के सौंदर्याकरण का काम साढ़े 4 करोड़ की लागत से किया जा रहा था।
तालाब का 50% काम पूरा

तालाब सौंदर्याकरण के काम का 50 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका था। कोर्ट स्टे की वजह से यह काम रुका हुआ था। विजिलेंस की टीम ने भिवानी के एक ठेकेदार मनोज की शिकायत पर कार्रवाई की थी। ठेकेदार का आरोप था कि तालाब की राशि पास करने के लिए ढाई प्रतिशत रिश्वत मांगी जा रही थी।
विजिलेंस टीम रंगे हाथों पकड़ा

विजिलेंस ने डॉ. जांगड़ा के निजी कार्यालय पर छापा मारा। टीम ने अस्पताल के रिसेप्शनिस्ट सतबीर को रंगे हाथों पकड़ा। उसके पास से 2 लाख 27 हजार रुपए बरामद किए गए। जब उसके हाथों को पानी से धुलवाया गया तो वे लाल हो गए। विजिलेंस टीम ने तब नगरपालिका चेयरमैन और रिसेप्शनिस्ट दोनों को हिरासत में ले लिया था।

No comments:

Post a Comment