Breaking

Tuesday, December 23, 2025

*STF हिसार की टीम को मिली बड़ी कामयाबी दो मामलो में फरार चल रहा आरोपी शंकर पंडित को किया काबू*

*STF हिसार की टीम को मिली बड़ी कामयाबी दो मामलो में फरार चल रहा आरोपी शंकर पंडित को किया काबू*

*गांव खरक रामजी में वीरेंद्र उर्फ बिन्द्र की हत्या मामले में शामिल था आरोपी।*

*इस मामले में 11 आरोपी पहले किए जा चुके हैं काबू।*

*आरोपी पर पहले से आठ मामले हैं दर्ज, दो मामलों में चल रहा था फरार।*

*काबू किए गए आरोपी के तार रोहित गोदारा गैंग से जुड़े हैं*
हिसार : सतीश बालान IG STF हरियाणा के दिशा निर्देशों पर कार्य करते हुए हिसार एसटीएफ की टीम ने डीएसपी जोगिंद्र सिंह के नेतृत्व में एक और सफलता हासिल की है।  STF की टीम ने गांव खरक रामजी में हत्या के मामले में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शंकर उर्फ़ शंकर पंडित वासी जुलाना के रुप में हुई है।
जानकारी देते हुए STF हिसार टीम इचांर्ज निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि दिनांक 20.06.2025 को थाना सदर जींद में सूचना प्राप्त हुई की गांव खरकरामजी में फायरिंग हुई है। जो फायरिंग में घायल व्यक्ति को उनके परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम नागरिक हस्पताल पहुँची जो जहां पर नवीन वासी महमूदपुर गोहाना ने अपने ब्यान में बताया कि मृतक वीरेंद्र उर्फ बिन्द्र जो उसका दोस्त है। उसे सूचना मिली कि विरेन्द्र उर्फ बिन्द्र को गोली मार दी है जो वह गाँव खरक रामजी में पहुँचा तो विरेन्द्र उर्फ बिन्द्र को लेकर नागरिक अस्पताल जीन्द आ गए। जहां पर डॉक्टर साहब ने उसके दोस्त वीरेंद्र उर्फ बिन्द्र को मृत घोषित कर दिया । जो विरेन्द्र उर्फ बिन्द्र की हत्या राकेश उर्फ मिढा गांव नगूरा, दीपेन्द्र राठी वासी साहनपुर, अजय उर्फ निलिमा वासी खरकरामजी जो जेल में बंद है के कहने पर कमल उर्फ कमली वासी सहारनपुर, कर्मपाल वासी हाट व इनके साथ तीन नामपता नामालूम व्यक्ति गाड़ी स्विफ्ट में आए और सुमित उर्फ भोलू, सोनू, अनिल गाँव खरकरामजी ने कमल उर्फ कमली, कर्मपाल तीन नाम पता ना मालूम व्यक्तियों ने विरेन्द्र उर्फ बिन्द्र की रेकी करके सूचना दी है उनकी दी हुई सूचना पर कमल उर्फ कमली वासी सहारनपुर, कर्मपाल वासी हाट व इनके साथ तीन नामपता नामालूम व्यकतियों ने गोली मारकर हत्या की है। जिसके ब्यान में पर थाना सदर जींद में मुकदमा नं-211 दिनांक 21.06.2025 बीएनएस की धारा 103(1),190,191(3),62(2) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था ।  
इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसटीएफ हिसार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए इस मामले में बकाया आरोपी शंकर उर्फ शंकर पंडित वासी जुलाना को भी काबू करके जींद पुलिस के हवाले कर दिया है। कब किए गए आरोपों के तार रोहित गोदारा गैंग से जुड़े हुए हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment