जींद : जींद के अपोलो रोड़ निवासी मनजीत मंगलपुर ने बेटियों के जन्म को लेकर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। मनजीत मंगलपुर और परिवार ने अपनी नवजात भांजी का स्वागत बेहद अनोखे और सामाजिक संदेश के साथ किया। हिसार जिले के गामड़ा गांव में बच्ची को पैसों से तोला गया और उसे पीलिया भरकर परिवार व समाज में मिठास घोली गई। इस मौके पर परिवार के लोगों ने कहा कि बेटियाँ बोझ नहीं, बल्कि समाज की शान होती हैं। उन्होंने यह परंपरा इसलिए निभाई ताकि लोगों में यह संदेश जाए कि लड़की के जन्म पर भी उतनी ही खुशी और गर्व होना चाहिए जितना बेटे के जन्म पर होता है।
परिवार ने सभी को मिठाई खिलाकर और खुशी बांटकर यह साबित किया कि सोच बदलेगी तभी समाज बदलेगा। शहर के लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण बेटियों के सम्मान को बढ़ावा देते हैं। मनजीत मंगलपुर ने कहा कि बच्चियों पर हो रहे अत्याचार और भ्रूण हत्या की घटनाएं रोज सुनने को मिलती। लिंगानुपात बहुत कम दर से सुधर रहा है। सामाजिक व्यक्ति होने के नाते समाज को अच्छा संदेश देने का प्रयास किया है। लड़कियों के बारे में समाज को सोच बदलनी होगी और उनके जन्म पर भी खुशियां मनानी चाहिए
No comments:
Post a Comment