*डीएसपी–हेड कांस्टेबल विवाद पर एसपी का बड़ा डंडा, इंस्पेक्टर समेत 9 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर*
कैथल : कैथल पुलिस विभाग में चल रहा डीएसपी और हेड कांस्टेबल का विवाद अब एक्शन में बदल गया। सोशल मीडिया पर आरोपों की चिंगारी ने ऐसा रूप लिया कि एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए नशा जागरूकता टीम सहित कुल 9 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।
कार्रवाई में इंस्पेक्टर साहिल, एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, हेड कांस्टेबल सुनील संधू, सिपाही रेखा व सोनिया और एसपीओ जसविंदर, राजपाल व प्रदीप आए हैं।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारी पर सार्वजनिक आरोप लगाना आचार संहिता का उल्लंघन माना गया।
गौरतलब है कि हेड कांस्टेबल सुनील संधू ने कलायत के डीएसपी पर झूठे नशा केस में फंसाने का आरोप लगाते हुए पोस्ट वायरल की थी। जांच जारी है, लेकिन इस बड़ी कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है और सोशल मीडिया पर समर्थन की लहर तेज हो गई है।
No comments:
Post a Comment