Breaking

Sunday, May 17, 2026

मामूली झगड़े ने ली जान: मानेसर से अगवा कर 42 वर्षीय मजदूर की गला दबाकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार।

मामूली झगड़े ने ली जान: मानेसर से अगवा कर 42 वर्षीय मजदूर की गला दबाकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार।
गुरुग्राम : मानेसर में आपसी कहासुनी एक व्यक्ति की हत्या तक पहुंच गई। आईएमटी मानेसर क्षेत्र में 42 वर्षीय व्यक्ति का अपहरण कर गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार 15 मई को थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर में शिकायत दी गई थी कि ढाणी शंकर बास कुसला स्थित बिल्डिंग में रहने वाले रामशरण और नीरू के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। रात में नीरू और उसका साथी संदीप रामशरण को जबरन कार में डालकर ले गए, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
जांच के दौरान रामशरण निवासी नीमराना (राजस्थान) का शव झज्जर के दुलीना क्षेत्र में मिला। इसके बाद मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी गईं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केएमपी एक्सप्रेसवे के पास से आरोपी संदीप निवासी चरखी दादरी और नीरज उर्फ नीरू निवासी कोटकासिम राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि झगड़े की रंजिश में दोनों आरोपी रामशरण को कार में ले गए और रास्ते में गला दबाकर उसकी हत्या कर शव फेंक दिया। मृतक और आरोपी सभी मानेसर की कंपनियों में नौकरी करते थे। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment