Breaking

Saturday, May 16, 2026

ज़्यादा बच्चे पैदा करने वाले परिवारों के लिए सीएम नायडू की बड़ी घोषणा

ज़्यादा बच्चे पैदा करने वाले परिवारों के लिए सीएम नायडू की बड़ी घोषणा
आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को घोषणा की कि अधिक बच्चे पैदा करने वालों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

श्रीकाकुलम ज़िले में एक कार्यक्रम के दौरान चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि तीसरे बच्चे के पैदा होने पर माता-पिता को 30 हज़ार रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

चंद्रबाबू ने कहा कि कई लोगों को लगता है कि बहुत सारे बच्चे होना भार है, लेकिन यह सच नहीं है.

एक न्यूज समाचार एजेंसी के मुताबिक़ आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्य लंबे समय से जनसंख्या नियंत्रण और उसके नतीजों के बारे में किसी न किसी रूप में अपनी आवाज़ उठाते रहे हैं.

चंद्रबाबू नायडू और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पिछले कुछ वर्षों से इस मुद्दे पर लगातार बात कर रहे हैं.

चंद्रबाबू नायडू ने पहले भी कई बार टिप्पणी की है कि "दक्षिणी राज्यों में युवाओं की संख्या धीरे-धीरे घट रही है और बुज़ुर्गों की संख्या बढ़ रही है."

उन्होंने यह भी बताया कि जापान और चीन जैसे कई देश इस समस्या से जूझ रहे हैं.

उन्होंने इससे पहले कहा था कि राज्य के विकास के लिए तैयार की जा रही विज़न 2047 में जनसंख्या पर "ख़ास ध्यान देने की ज़रूरत है.

No comments:

Post a Comment