https://x.com/TheOfficialSBI/status/2057751183960477944?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2057751183960477944%7Ctwgr%5E036e4ef47180ce56e50aaf7817484d39e4d5db46%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fbusiness%2Fsbi-staff-strike-state-bank-of-india-issues-advisory-for-customers-ahead-of-aisbisf-strike-3133927
SBI Staff Strike: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI अपने ग्राहकों की सुविधा का हमेशा से ख्याल रखता है. शुक्रवार को बैंक की तरफ से ग्राहकों के लिए एक एडवायजरी जारी की गई है. जिसमें बताया गया है कि बैंक के कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर हैं, ऐसे में ग्राहकों को यदि बैंक से संबंधित काम हैं तो उन्हें क्या करना चाहिए.
बैंक ने जारी की एडवायजरी
बैंक के आधिकारिक x अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया गया है. जिसके जरिए बैंक की तरफ से ग्राहकों को जानकारी दी गई है कि हड़ताल के समय में बैंक की शाखाओं में जरूरी बैंकिंग सेवाएं जारी रखने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, बैंक ने ग्राहकों से असुविधा को कम करने के लिए अल्टरनेटिव बैंकिंग चैनलों का उपयोग करने की सलाह दी है.
No comments:
Post a Comment