जींद : आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 17 जुलाई को जींद आगमन के ऐतिहासिक अवसर को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जी के स्वागत हेतु 51 क्विंटल लड्डुओं का प्रसाद तैयार कराया जा रहा है।
सोमवार को डॉ. कृष्ण मिड्ढा जी स्वयं लड्डू तैयार किए जाने के स्थान पर पहुँचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से बूंदी बनाकर प्रसाद तैयार करने के कार्य में सहभागिता की तथा सभी कारीगरों और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जींद आगमन प्रदेश के लिए गौरव और ऐतिहासिक अवसर है। उनके स्वागत को यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ता और आमजन पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 51 क्विंटल लड्डुओं का प्रसाद जींद वासियों की श्रद्धा, प्रेम और सम्मान का प्रतीक है।
उन्होंने सभी नागरिकों से 17 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुँचकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत करने का आह्वान किया।
No comments:
Post a Comment