जींद: जींद जिले के गांव ढिगाना में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। हालात ऐसे हैं कि गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई के लिए अब ग्रामीणों को खुद ही आगे आना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सरपंच ने सफाई व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। मजबूर होकर लोगों ने खुद झाड़ू उठाई और गांव की सफाई शुरू की।
केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के बावजूद गांव में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे अभियान की मंशा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
No comments:
Post a Comment