रैली से पहले और बाद तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया विशेष सफाई अभियान
प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की स्वच्छता व्यवस्था की सराहना की
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईको फेंडली रैली से कई दिन पहले शुरू हुआ विशेष स्वच्छता अभियान रैली संपन्न होने के बाद शुक्रवार को भी जारी रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर पूरे शहर, मुख्य मार्गों, पार्किंग स्थलों, रैली स्थल और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा० अर्चना गुप्ता का व्यवस्थाओं को लेकर विशेष फोकस रहा। रैली से पूर्व रैली की व्यवस्थाओं से संबंधित बैठकों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा० अर्चना गुप्ता ने व्यवस्थाओं में जुटे कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से स्वच्छता पर ध्यान देने पर जोर दिया था। रैली पूरी तरह इको फ्रेंडली हो तथा आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए विशेष रूप से कहा गया। शुक्रवार को रैली से पहले और बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मियों के साथ मिलकर सड़कों की धुलाई, कचरा उठान, पर्याप्त डस्टबिन की व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई सुनिश्चित की। रैली में लाखों लोगों की उपस्थिति के बावजूद पूरे आयोजन के दौरान स्वच्छता व्यवस्था प्रभावी और सुव्यवस्थित रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संबोधन में हरियाणा में चल रहे स्वच्छता अभियान और स्वच्छ वातावरण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता जनभागीदारी से ही सफल होती है और हरियाणा इस दिशा में प्रेरणादायी कार्य कर रहा है। रैली के समापन के तुरंत बाद व्यापक सफाई अभियान पुन: चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही समय में पूरे रैली स्थल को पूर्णत: स्वच्छता को बढ़ावा देते हुए सफाई अभियान चलाया। कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारणं सुनिश्चित किया गया तथा यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी उतनी ही महत्वपूर्ण रहती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता अब केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जनआंदोलन बन चुकी है। जींद की ऐतिहासिक रैली में कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण और अनुशासन के साथ सफाई व्यवस्था संभालीए वह संगठन की सेवा भावना का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 19 जुलाई तक पूरे प्रदेश में जारी रहेगा। जिसके तहत सभी जिलों में कार्यकर्ता सार्वजनिक स्थलोंए बाजारोंए पार्कों और धार्मिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को भी इसमें सहभागी बनाएंगे। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा के प्रति विशेष स्नेह लगातार दिखाई देता है। देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात देकर उन्होंने हरियाणा को राष्ट्रीय विकास के अग्रणी राज्यों की कतार में और मजबूत स्थान दिलाया है।
No comments:
Post a Comment