Breaking

Saturday, August 22, 2026

राजकीय महिला महाविद्यालय जींद में 23 अगस्त को ओपन फिजिकल काउंसलिंग, वंचित छात्राओं को दाखिले का आखिरी मौका

राजकीय महिला महाविद्यालय जींद में 23 अगस्त को ओपन फिजिकल काउंसलिंग, वंचित छात्राओं को दाखिले का आखिरी मौकाजींद। उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार प्रथम वर्ष के दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि रविवार, 23 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इसी के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय जींद में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए उपस्थित आधारित दाखिले यानी ओपन फिजिकल काउंसलिंग का आयोजन रविवार को महाविद्यालय प्रांगण में किया जाएगा।महाविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ओपन फिजिकल काउंसलिंग की प्रक्रिया 23 अगस्त को शाम 4 बजे तक चलेगी। ऐसी सभी छात्राएं, जो किसी भी कारण से अब तक प्रथम वर्ष में दाखिला नहीं ले पाई हैं, इस अवसर का लाभ उठा सकती हैं। छात्राओं को स्वयं महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां जमा करवानी होंगी, जिसके बाद उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।इन पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर होंगे दाखिले

राजकीय महिला महाविद्यालय जींद में निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटें उपलब्ध हैं—

  1. बीए प्रथम वर्ष
  2. बीकॉम प्रथम वर्ष
  3. बीएससी फिजिकल साइंस प्रथम वर्ष
  4. इंग्लिश ऑनर्स
  5. ज्योग्राफी ऑनर्स
  6. मैथ्स ऑनर्स
  7. फिजिक्स ऑनर्स

महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से अपील की है कि दाखिले से वंचित रहने वाली छात्राएं अंतिम तिथि का इंतजार न करें और रविवार को शाम 4 बजे से पहले महाविद्यालय पहुंचकर दाखिला प्रक्रिया में भाग लें।

इसके अलावा बीए द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष में दाखिले की अंतिम तिथि भी 23 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में इन कक्षाओं में दाखिला लेने वाली छात्राओं के लिए भी रविवार अंतिम अवसर होगा।

महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा में महाविद्यालय पहुंचकर अपने दस्तावेज जमा करवाएं और उपलब्ध सीटों के अनुसार दाखिला प्रक्रिया का लाभ उठाएं। दाखिले से संबंधित किसी भी आवश्यक जानकारी के लिए छात्राएं महाविद्यालय प्रशासन से संपर्क कर सकती हैं।

No comments:

Post a Comment