सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने जताया शोक, कहा मां का जाना जीवन की अपूरणीय क्षति, कहा मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी
जींद : सोनीपत से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल की पूजनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती मूर्ति देवी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी रोहतक रोड स्थित गोयल निवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। मां का इस संसार से चले जाना संतान और पूरे परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती मूर्ति देवी जी ने अपने परिवार को जो संस्कार, स्नेह और जीवन-मूल्य प्रदान किए वे सदैव परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन का बिछड़ना अत्यंत पीड़ादायक होता है, लेकिन उनके द्वारा दिए गए संस्कार और उनकी मधुर स्मृतियां सदैव हमारे बीच जीवित रहती हैं। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और डॉ. राजकुमार गोयल व उनके बडे भाई सोमनाथ गोयल व उनके पिता रामनिवास गोयल सहित पूरे गोयल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे व्यक्तिगत रूप से डॉ. राजकुमार गोयल और उनके पूरे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए ओम शांति की प्रार्थना की।
No comments:
Post a Comment