Breaking

Monday, August 10, 2026

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने डॉ. राजकुमार गोयल की माताजी के निधन पर जताया शोक

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने डॉ. राजकुमार गोयल की माताजी के निधन पर जताया शोक, कहा मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है जिसकी कमी कभी नही पूरी की जा सकती
जींद : आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल के निवास पर जाकर उनकी पूजनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती मूर्ति देवी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने राजकुमार गोयल के पिता राम निवास गोयल, भाई सोमनाथ गोयल व गोयल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्री सुरजेवाला ने कहा कि मां का निधन परिवार के लिए कभी न भरने वाली अपूरणीय क्षति होती है। मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है जिसकी कमी हमेशा महसूस होती रहती है।
इस अवसर पर डॉ. राजकुमार गोयल ने रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा व्यक्त की गई शोक संवेदनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दुःख की इस कठिन घड़ी में श्री सुरजेवाला द्वारा व्यक्त की गई आत्मीयता, अपनत्व और संवेदना ने परिवार को हिम्मत प्रदान की है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान ऋषिपाल हैबतपूर, हरियाणा प्रदेश कमेटी के सदस्य रघबीर भारद्वाज, कांग्रेस नेता रमेश सैनी, भूपेन्द्र सिंह भूपी, अनिल कुंडू, धर्मपाल शर्मा, जयदीप रधाना, वीरेन्द्र जागलान, ईश्वर नैन, गुलाब सिंह, अशोक मलिक, सूरज रेढू, वीरेन्द्र रायचंद वाला, वीरेन्द्र ढिल्लों इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment