Breaking

Saturday, August 29, 2026

इंडस्ट्री से जुड़ेंगे युवा, रोजगार और स्टार्टअप के बढ़ेंगे अवसर : राजकुमार भोला

महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन और ट्रिपल डैश इन्फोटेक के बीच हुआ एमओयू

इंडस्ट्री से जुड़ेंगे युवा, रोजगार और स्टार्टअप के बढ़ेंगे अवसर : राजकुमार भोला
जींद : हरियाणा की अग्रणी सामाजिक संस्था महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन, जींद एवं ट्रिपल डैश इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के बीच शिक्षा, कौशल विकास, इंडस्ट्री ट्रेनिंग एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार भोला एवं ट्रिपल डैश इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मनदीप गुप्ता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए तथा एक-दूसरे को एमओयू की प्रति प्रदान कर इस नई साझेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पर प्रमुख रूप से आईटी हेड अंकिता खटकड़, सार्थक सिंगला आदि उपस्थित रहे।
संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि संगठन अब युवाओं को सीधे इंडस्ट्री से जोड़ने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके तहत विभिन्न इंडस्ट्रीज के साथ टाई-अप किए जाएंगे, जिससे आने वाले समय में सैकड़ों युवाओं को इंडस्ट्री ट्रेनिंग, व्यावहारिक अनुभव एवं रोजगारपरक कौशल प्राप्त करने के अवसर मिल सकेंगे।उन्होंने कहा इंडस्ट्री से जुड़ेंगे युवा तो रोजगार के साथ-साथ स्टार्टअप के भी नए अवसर पैदा होंगे। हमारा प्रयास है कि युवा केवल नौकरी तलाशने वाले न बनें, बल्कि अपने कौशल और अनुभव के बल पर स्वयं का स्टार्टअप शुरू कर दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करने में सक्षम बनें। भोला ने कहा कि आज के बदलते दौर में डिग्री के साथ व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता और इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप कौशल बेहद आवश्यक हैं। संगठन का प्रयास युवाओं को प्रशिक्षण से आगे बढ़ाकर वास्तविक कार्य वातावरण और इंडस्ट्री एक्सपोजर उपलब्ध करवाना है।
ट्रिपल डैश इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मनदीप गुप्ता ने कहा कि शिक्षा और इंडस्ट्री के बीच बेहतर समन्वय युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। इंडस्ट्री आधारित प्रशिक्षण से युवा अपनी क्षमताओं को बेहतर तरीके से विकसित कर रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसरों का लाभ उठा सकेंगे। इस एमओयू के माध्यम से दोनों संस्थाएं डिजिटल शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण, इंडस्ट्री स्किल्स, रोजगारपरक प्रशिक्षण एवं उद्यमिता विकास जैसे क्षेत्रों में मिलकर कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। शिक्षा से कौशल, कौशल से रोजगार और रोजगार से उद्यमिता की सोच के साथ यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। दोनों संस्थाओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी युवाओं के कौशल को निखारने, उन्हें इंडस्ट्री से जोड़ने तथा रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप के नए अवसर उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी | 


No comments:

Post a Comment