मंगलवार काम पर लौटेंगे पटवारी एवं कानूनगो
20 अगस्त से चला आ रहा धरना समाप्त, आमजन को मिलेगी राहत
जींद: राजस्व विभाग के नए पोर्टल में आ रही तकनीकी समस्याओं व डिजिटल फसल सर्वेक्षण की खामियों के विरोध में 20 अगस्त से चल रहा धरना सोमवार को देर शाम समाप्त हो चुका है। मंगलवार से पटवारी व कानूनगो काम पर लौटेंगे। द पटवार भवन कानूनगो एसोसिएशन के राज्य कोषाध्यक्ष सन्नी पटवारी ने कहा कि एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक सरकार के साथ हुई है। सरकार ने पटवारियों व कानूनगो की मांगों को समाधान व जल्द नोटिफिकेशन जारी करने का आश्वासन दिया है। इसके चलते पटवारियों व कानूनगो ने धरना समाप्त करते हुए मंगलवार से काम पर लौटने का निर्णय लिया है। 12 दिन चले धरने के कारण जिले में इंतकाल पेंडिंग की संख्या 10 हजार से ऊपर जा चुकी है। आनलाइन पोर्टल में खामियों के कारण पिछले 12 दिन से इंतकाल नहीं किए गए। इसके अलावा आठ हजार से अधिक डोमिसाइल पेंडिंग हैं। उन्होंने कहा डीसीएस के अलावा ई गिरदावरी भी नहीं की जाएगी। केवल डाटा मिसमैज से संबंधित काम किया जाएगा। वहीं राजस्व पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन का सोमवार को धरना जारी था। जिला प्रधान सर्वेश पटवारी ने कहा कि सरकार आटोमोटेशन के नाम पर एक नया साफ्टवेयर लेकर आई है। इसमें इंतकाल अपने आप दर्ज हो जाता है। उन्होंने कहा कि इंतकाल साफ्टेवयर के जरिए अपने आप दर्ज तो हो जाता हैए लेकिन उसमें बहुत खामियां हैं। साफ्टेवयर में तो मालिक व जमीन का रकबा सही दर्शाता हैए लेकिन जब उसकी हार्ड कापी निकाली जाती हैए उसमें रकबा घट या ज्यादा हो जाता है। इसके अलावा पुत्र की जगह पुत्री, पुत्री की जगह पुत्र, किसी को विधवा, रिश्ते गलत व नाम भी गलत आता है। इंतकाल में नाम दर्ज कुछ और किया जाता हैए जबकि प्रिंट में नाम किसी और का आ जाता है। सर्वेश ने कहा कि जब हार्ड कापी निकालने से पहले प्रिव्यू में नाम व पता दिखाई देता है तो प्रिंट भी उसी के आधार पर निकलना चाहिएए लेकिन ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि पटवारी पिछले 12 दिनों से पोर्टल पर आ रही तकनीकी खामियों का समाधान करने, डीसीएस को प्राइवेट एजेंसी से करवाए जाने, रोवर मशीन के लिए सभी कानूनगो को पूर्ण प्रशिक्षण दिए जाने, कानूनगो को तकनीकी सक्षम आपरेटर दिए जानेए रोवर मशीन को लोन व ले जाने के लिए गाड़ी व मशीन का इंश्योरेंश करवाए जाने, नए पटवारियों का नोटिफिकेशन व एक जनवरी 2025 से बकाया वेतन का एरियर जल्द जारी किए जाने को लेकर हड़ताल पर हैं। एसोसिएशन की मांगों में नए पोर्टल की सभी समस्याओं का समाधान करनाए आटो म्यूटेशन में गलत इंतकाल दर्ज होने पर आइटी विभाग की कानूनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करना, तहसीलों में आनलाइन कार्य के लिए कंप्यूटर सिस्टम व सर्वेक्षण के लिए टैब उपलब्ध कराना, डिजिटल फसल सर्वेक्षण को निजी एजेंसी से कराना शामिल थे।
No comments:
Post a Comment