Breaking

Tuesday, September 8, 2026

11 सितम्बर को पौधारोपण और 12 सितंबर को विशाल रक्तदान शिविर : राजकुमार गोयल

11 सितम्बर को पौधारोपण और 12 सितंबर को विशाल रक्तदान शिविर : राजकुमार गोयल
जींद : आगामी 12 सितंबर को गांधी नगर स्थित सेवा सदन में भोला चैरिटेबल सोसाइटी जींद की ओर से तीसरा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस रक्तदान शिविर में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। शिविर से एक दिन पहले 11 सितंबर को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ राजकुमार गोयल ने दी है। इस अवसर पर महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष राजकुमार भोला, शाइनिंग स्टार्स फाउंडेशन के अध्यक्ष मनजीत कुमार प्रमुख तौर से उपस्थित थे। गोयल ने बताया कि डॉ राजेश भोला के सानिध्य में आयोजित इस रक्तदान शिविर की थीम ‘जीते जी रक्तदान, जाते-जाते नेत्रदान’ रखी गई है। शिविर में बीपी, शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
गोयल ने कहा कि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है और रक्त की कमी केवल रक्तदान से ही पूरी की जा सकती है। उन्होंने युवाओं और सामाजिक संस्थाओं से इस रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने का आह्वान किया। गोयल ने यह भी बताया की जहां 12 सितम्बर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा वही 11 सितंबर को शहीद स्मारक में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment