अमर शहीद लाला जगत नारायण की पुण्यतिथि पर पत्रकार अमनदीप पिलानिया ने 30वीं बार किया रक्तदान
जींद : पंजाब केसरी टीवी के जींद प्रतिनिधि पत्रकार अमनदीप पिलानिया ने चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी, जींद में अमर शहीद लाला जगत नारायण की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 30वीं बार रक्तदान किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की।
अमनदीप पिलानिया ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं और समय-समय पर जरूरतमंद लोगों के लिए भी रक्तदान करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर रक्तदान जरूर करना चाहिए, क्योंकि आपकी एक पहल किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकती है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उनका लक्ष्य है कि वह अपने जीवन में 100 बार रक्तदान करें और इसी संकल्प के साथ वह लगातार रक्तदान करते रहेंगे।
गौरतलब है कि अमनदीप पिलानिया पिछले कई वर्षों से पंजाब केसरी ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और अमर शहीद लाला जगत नारायण की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं।
अमनदीप पिलानिया द्वारा 30वीं बार रक्तदान किए जाने पर जींद के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह तथा चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी, जींद के कुलपति डॉ. रामपाल सैनी ने उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और उनके इस सामाजिक कार्य की सराहना की।
No comments:
Post a Comment