जींद : जींद के प्रमुख समाजसेवी एवं अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजकुमार गोयल को 25 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक राष्ट्रीय अग्रोहा धाम मेले के प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी गई है। उन्हे यह जिम्मेदारी अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग द्वारा दी गई है। बजरंग दास गर्ग ने कहा कि राजकुमार गोयल पिछले कई दशकों से अग्रोहा धाम और अग्रवाल समाज से जुड़े हुए हैं तथा लगातार समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समाज के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और सेवाभाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। बजरंग दास गर्ग ने कहा कि 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर अग्रोहा धाम में विशाल राष्ट्रीय मेला आयोजित किया जा रहा है। देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के इस मेले में पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में मेले के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
राजकुमार गोयल ने अपनी नियुक्ति पर बजरंग दास गर्ग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पिछले करीब 30 वर्षों से समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। समाज द्वारा जब भी उन्हें कोई जिम्मेदारी सौंपी जाती है वे उसे पूरी मेहनत, लगन और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि अग्रोहा धाम द्वारा उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे भी वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। आगामी 25 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मेले के प्रचार-प्रसार के लिए वे प्रदेशभर में पूरी मेहनत और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक आयोजन से जुड़ सकें। डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि अग्रोहा धाम केवल एक समाज का ही नहीं बल्कि देशभर के लोगों की आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। इस ऐतिहासिक धाम के आयोजन का प्रचार-प्रसार करना उनके लिए जिम्मेदारी के साथ-साथ सेवा का भी अवसर है।
No comments:
Post a Comment