Breaking

Saturday, October 24, 2026

जींद में कल सजेगी महारास और गरबा की रंगारंग महफिल, सुरेंद्र रोमियो की गायकी बनेगी खास आकर्षण

जींद में कल सजेगी महारास और गरबा की रंगारंग महफिल, सुरेंद्र रोमियो की गायकी बनेगी खास आकर्षण

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की महिला विंग की अनूठी पहल, एसडी स्कूल में सैकड़ों महिलाएं एक साथ देंगी सामूहिक गरबा प्रस्तुति
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जिला जींद की महिला विंग की ओर से 25 अक्टूबर को विद्यापीठ मार्ग स्थित एसडी स्कूल की नई बिल्डिंग में भव्य महारास एवं गरबा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। शाम 5 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के साथ संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। प्रसिद्ध गायक सुरेंद्र रोमियो अपनी शानदार गायकी से कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे। इस महोत्सव में सैकडों महिलाएं एक साथ सामूहिक गरबा प्रस्तुति के माध्यम से अपनी कला और उत्साह का प्रदर्शन करेंगी। जींद में पहली बार हो रहा महारास एवं गरबा महोत्सव शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।
अग्रवाल समाज जीन्द महिला विंग की प्रधान पुष्पा अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण चंद मिढ्ढा, विधायक प्रतिनिधि राजन चिल्लाना, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल, एसडी स्कूल के उप प्रधान राजीव गोयल, मार्केट कमेटी चेयरमैन मनीष गोयल, गंगा पुत्रा अस्पताल के चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता, व्यापार मंडल जींद के प्रधान रामबिलास मित्तल, समाजसेवी अनिल कुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन गर्ग, व्यापारी राजबीर पंवार, प्रमुख समाजसेवी डॉ. मीना शर्मा, एडवोकेट एस.के. गर्ग, प्रमुख व्यवसायी सुभाष गुप्ता, अग्रोहा धाम जींद के प्रधान अशोक गोयल, युवा नेता अमित गर्ग और मुकेश गोयल इत्यादि अतिथिगण के तौर पर उपस्थित रहेंगे।
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि महिला विंग द्वारा इतने बड़े स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय कदम है। ऐसे आयोजन समाज की महिलाओं को आगे आने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि महारास एवं गरबा महोत्सव के माध्यम से धार्मिक आस्था और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा समाज के लोगों को एक साथ आने का अवसर प्राप्त होगा। अग्रवाल समाज के पदाधिकारी सावर गर्ग, रेनू तायल, रामधन जैन, पवन बंसल इत्यादि ने बताया कि शरद पूर्णिमा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य रासलीला से जुड़ा हुआ है। इसी धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए महारास का आयोजन किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment