जींद: जींद में DSL अकेडमी के डायरेक्टर दीपक लाठर और प्राचार्या प्रिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर अकेडमी में 11वीं कक्षा के नाबालिग छात्र को 12 थप्पड़ व 15 कोहनी मारने के आरोप लगे थे। पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटने की बात कही थी। गुरुग्राम की महिला ने शहर पुलिस से शिकायत की थी। जिस पर शहर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ 19 अक्टूबर को केस दर्ज किया था।
गुरुग्राम निवासी अराधना ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसके दो बच्चे जींद की डीएसएल अकेडमी में पढ़ते हैं। 16 वर्षीय बेटा 11वीं का छात्र है और पिछले 4 साल से अकेडमी में पढ़ रहा है। सातवीं कक्षा में पढ़ रहे छोटे बेटे का इसी साल एडमिशन करवाया था। उसे 7 अक्टूबर को एक प्राइवेट अस्पताल से बेटे के कान का पर्दा फटा होने की सूचना मिली। बेटे ने बताया कि अकेडमी डायरेक्टर लाठर ने उसकी थप्पड़ व कोहनी से पिटाई की। 8 अक्टूबर की सुबह वह जींद पहुंची।
महिला ने बताया कि अकेडमी पहुंचने पर बेटे व उसके दूसरे साथियों ने बताया कि डायरेक्टर ने मेरे बेटे को 12 थप्पड़ मारे। मुर्गा बनाकर 15 बार कोहनी से वार किए। बेटे ने जब प्रिंसिपल प्रिया से दर्द की शिकायत की तो उन्होंने भी थप्पड़ मारकर क्लास में भेज दिया। थप्पड़ से पिटाई करने के कारण ही उसके बेटे के कान का पर्दा फटा।
जब अकेडमी पहुंचकर उसने इस बारे में डायरेक्टर व प्राचार्या से पिटाई का कारण पूछा। उन्होंने बेटे की गलती बतानी शुरू कर दी। जब मैने गलती करने में हमें सूचना नहीं देने की बात कही तो मुझे धमकाना शुरू कर दिया। जिसके बाद मैने डायल 112 पर कॉल की।
डायल 112 के पहुंचने पर भी दोनों ने धमकाना जारी रखा। जिसके बाद डायल 112 टीम ने मुझे अस्पताल में एमएलआर कटकवाने की सलाह दी। 8 अक्टूबर को अस्पताल गई। जहां एमएलआर कटवाई और रोहतक रोड चौकी में पुलिस को शिकायत दी। इस दौरान दीपक ने अपने साथियों को चौकी में बुलाकर उसे धमकाने का प्रयास किया।
शिकायत के बाद पुलिस चौकी ने एसपी से मिलने के बाद 19 अक्टूबर को उसकी शिकायत दर्ज की। इसी मामले में शहर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
No comments:
Post a Comment