Breaking

Wednesday, November 18, 2026

कल 1100 निशानों की भव्य श्याम निशान यात्रा को प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल दिखाएंगे हरी झंडी

कल 1100 निशानों की भव्य श्याम निशान यात्रा को प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल दिखाएंगे हरी झंडी

अलौकिक झांकियां, बाबा का भव्य रथ और इत्र वर्षा रहेंगे मुख्य आकर्षण, शहर के मुख्य मार्गों से गुजरेगी यात्रा
जींद : लाडले श्याम के सेवा समिति जींद द्वारा बाबा खाटू श्याम के दो दिवसीय जन्मोत्सव के तहत 19 नवंबर को शहर में भव्य श्री श्याम निशान यात्रा निकाली जाएगी जिसका शुभारंभ अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल ज्योत प्रज्वलित कर करेंगे। सुबह 11 बजे हिंदू कन्या कॉलेज, सफीदों रोड से शुरू होने वाली इस भव्य यात्रा में 1100 श्याम निशान शामिल होंगे।

यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई बनखंडी महादेव मंदिर हांसी रोड पहुंचेगी। शोभायात्रा में बाबा श्याम का भव्य रथ, अलौकिक झांकियां, इत्र वर्षा और बाबा का विशेष श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण रहेंगे। इसके अलावा श्री गणेश जी, श्री शिव अघोरी, हनुमान जी और राधा कृष्ण जी की सुंदर झांकियां भी यात्रा की शोभा बढ़ाएंगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है। इस यात्रा में महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी रहेगी।

समिति के प्रधान नरेन्द्र बंसल ने बताया कि निशान यात्रा को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। संस्था के पदाधिकारी विशाल मित्तल, हरिमोहन गर्ग, दीपक बंसल, सागर बंसल, नवीन गर्ग, विशाल गर्ग, सुरेश गर्ग, अतुल गर्ग, आशीष गर्ग इत्यादि पिछले लम्बे समय से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे है।

No comments:

Post a Comment